9 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 17% मतदान; बंगाल भाजपा अध्यक्ष और तृणमूल समर्थकों में झड़प

0
Spread the love

18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे खत्म होगी। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 17% और सबसे कम महाराष्ट्र में 7.45% वोटिंग हुई है।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई।

सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी।

2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।

इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।

राज्यों से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

राजस्थान: 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

उत्तर प्रदेश: 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

मध्य प्रदेश: 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

बिहार: 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

छत्तीसगढ़: 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग…

​​​​​​

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

राहुल द्रविड़-अनिल कुंबले ने डाला वोट

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने बेंगलुरु में वोट डाला।
पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने बेंगलुरु में वोट डाला।
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में वोट डाला।
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में वोट डाला।

39 मिनट पहले

बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और TMC समर्थकों के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है। हालांकि सुरक्षाबलों की मौजदूगी की वजह से मामला बहस से आगे नहीं गया। मजुमदार बालूरघाट से भाजपा सांसद भी हैं। इस बार भी वे चुनाव लड़ रहे हैं। बूथों पर TMC समर्थकों की भीड़ पर मजुमदार ने ऐतराज जताया, जिस पर TMC समर्थकों ने गो बैक का नारा लगाया।

42 मिनट पहले

जम्मू के रियासी में वोटर्स का अनोखा वेलकम

47 मिनट पहले

TMC का आरोप- केंद्रीय फोर्सेस मारपीट कर रहीं, वोटर्स को रोका, EVM टेंपरिंग हुई

TMC ने कहा कि हमारे पास सबूत है कि बालूरघाट के बातुन जीपी के बूथ 202 पर BSF के जवान वोटर्स को धमका रहे हैं। बलूरघाट के वार्ड नंबर 9 में वोटिंग रोक दी गई है। वहां सुरक्षाबलों ने वोटर्स को बुरी तरह पीटा है। रायगंज में भी EVM टेंपरिंग हुई है। बालूरघाट के भाजपा कैंडिडेट सुकांत मजूमदार हैं। उन्होंने हमेशा केंद्र को बंगाल का पैसा रोकना के लिए कहा था। इसलिए सुबह से सेंट्रल फोर्स वोटर्स के साथ मारपीट कर रही है। भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा नेता नीमा लामा को पुलिस ने कैश के साथ पकड़ा है। इससे पता चलता है कि भाजपा की खरीद-फरोक्त कर सत्ता में आना चाहती है। भाजपा वालो को शर्म आनी चाहिए।

51 मिनट पहले

राजस्थान में मतदान की तस्वीरें

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परिवार के साथ।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत परिवार के साथ।
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत परिवार के साथ।
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत परिवार के साथ।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
57 मिनट पहले

मणिपुर में वोटिंग की तस्वीरें

मणिपुर के कामजोंग जिले में वोटिंग की तस्वीरें। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी है पर उम्मीद है कि आगे ये बढ़ जाएगी।

59 मिनट पहले

अमरावती में घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हा मतदान करने पहुंचा

अमरावतीके बेलोरा स्थित मतदान केंद्र पर एक दूल्हा घोड़ी चढ़ने से पहले मतदान करने पहुंचा।

09:19 AM26 अप्रैल 2024

केरल से अंकित फ्रांसिस और अक्षय बाजपेयी की रिपोर्ट

08:59 AM26 अप्रैल 2024

निर्मला सीतारमण बोलीं- विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- मुझे लगता है कि विपक्ष के पास अपना कोई मुद्दा नहीं है। उनके पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है इसलिए वे लगातार प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं, वे व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं और इससे भी बुरी बात यह है कि वे ऐसी चीजें ला रहे हैं जिन्हें वे खुद लागू नहीं कर सकते।

08:53 AM26 अप्रैल 2024

रामायण के राम को पत्नी ने विजय तिलक लगाया

08:51 AM26 अप्रैल 2024

ओम बिड़ला बोले- राजस्थान की सभी सीटें जीतेंगे

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने कहा- ये(विपक्ष) झूठ, फरेब के आधार पर भ्रम फैला रहे हैं। सामाजिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय बना रहेगा, यह PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई बार कह चुके हैं। 100% हम राजस्थान की 25 की 25 सीटें जीतेंगे।

08:50 AM26 अप्रैल 2024

अमरावती में शादी के बाद वोट डालने पहुंचा दुल्हा

08:40 AM26 अप्रैल 2024

महाराष्ट्र के अकोला में वोटिंग के लिए लंबी लाइन

08:38 AM26 अप्रैल 2024

मणिपुर के उखरूल में वोटिंग के लिए लंबी लाइन

08:19 AM26 अप्रैल 2024

राहुल बोले- आपका वोट तय करेगा सरकार चंद अरबपतियों की होगी या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की

राहुल गांधी ने लिखा- देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है। आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार ‘चंद अरबपतियों’ की होगी या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले और संविधान का सिपाही बन कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करे।

08:04 AM26 अप्रैल 2024

TMC का दावा- सेंट्रल फोर्स महिलाओं को वोटिंग से रोक रही 

TMC ने दावा किया कि बालूरघाट के हमीरपुर में लोगों को वोटिंग करने से सेंट्रल फोर्स रोक रही है। इसके अलावा रायगंज के गोलपोखर में खास तौर पर महिलाओं को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और चुनाव आयोग ने चुप्पी साध रखी है।

08:00 AM26 अप्रैल 2024

महाराष्ट्र के अमरावती और बुलढाणा में बारिश, वोटिंग की रफ्तार धीमी

महाराष्ट्र के अमरावती और बुलढाणा में कई जगहों पर बारिश के चलते धीमी रफ्तार से वोटिंग चल रही है। इनमें बुलढाणा, खेमगांव, मोतारा,शेगांव तालुका शामिल है।

07:38 AM26 अप्रैल 2024

वसुंधरा राजे ने कहा- मोदी तीसरी बार PM बनेंगे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा- देश विकास चाहता है इसलिए इस चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। ये भी विश्वास है कि राजस्थान में जनता भाजपा को पूरा समर्थन देगी और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।

07:25 AM26 अप्रैल 2024

सुधा मूर्ति बोलीं- शहर के लोग गांव के लोगों से कम मतदान करते हैं

बेंगलुरु में वोटिंग के लिए पहुंचीं लेखिका सुधा मूर्ति ने कहा- मैं सबसे कहना चाहती हूं कि घर पर न बैठे। घर से निकले और वोट करें। मुझे हमेशा लगता है कि शहर के लोग गांव के लोगों से कम मतदान करते हैं।

07:19 AM26 अप्रैल 2024

पीएम मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की

06:54 AM26 अप्रैल 2024

तिरुवनंतपुरम संसदीय सीट से NDA उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर वेट्टुकाड चर्च पहुंचे

केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर दूसरे फेज में आज वोटिंग होनी है। तिरुवनंतपुरम संसदीय सीट से NDA उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर शुक्रवार सुबह वेट्टुकाड चर्च पहुंचे।

06:41 AM26 अप्रैल 2024

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में पोलिंग बूथ पर वोटिंग के लिए पहुंचे लोग

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में मतदान केंद्र पर जनता वोटिंग करने पहुंच गई है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होना है। बंगाल में आज तीन लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है।

06:37 AM26 अप्रैल 2024

पश्चिम बंगाल में मॉक पॉलिंग कर EVM जांची गईं

वोटिंग शुरू होने से पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में रायगंज के मतदान केंद्र संख्या 140, 141 और 142 पर मॉक पोलिंग करके EVM को जांचा गया।

06:28 AM26 अप्रैल 2024

CEC राजीव कुमार ने कहा- सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी फेज की वोटिंग आज होनी है। CEC राजीव कुमार ने कहा कि हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं। सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।मतदाताओं के लिए पेयजल, पंखे सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मतदाताओं को बाहर निकल कर मतदान करने की जरूरत है। सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है। कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है। सभी बूथों पर फोर्स मौजूद रहेगी।

06:24 AM26 अप्रैल 2024

केरल के वट्टियूरकावु मतदान केंद्र पर मॉक पॉलिंग की गई

केरल में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले तिरुवनंतपुरम के वट्टियूरकावु मतदान केंद्र पर मॉक पॉलिंग की गई।

06:21 AM26 अप्रैल 2024

बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में तैयार किया गया पिंक बूथ

कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट के लिए आज वोटिंग होनी है। यहां के रामनगर जिले में पिंक बूथ तैयार किया गया है। इसे गुब्बारों, बैनरों और गुलाबी रंग की कुर्सियों से सजाया गया है।

06:15 AM26 अप्रैल 2024

मणिपुर के उखरूल जिले में ड्रोन से निगरानी की गई

उखरूल जिले में ड्रोन से निगरानी की फुटेज।
उखरूल जिले में ड्रोन से निगरानी की फुटेज।

मणिपुर के उखरूल जिले में ड्रोन के जरिए इलाके की निगरानी की गई। लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज में यहां भी वोटिंग होनी है।

इससे पहले, 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के दौरान हिंसा की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद 22 अप्रैल को इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराई गई थी।

05:52 AM26 अप्रैल 2024

सेकेंड फेज में 15.88 करोड़ वोटर

05:50 AM26 अप्रैल 2024

दूसरे फेज में किस पार्टी के कितने कैंडिडेट

05:49 AM26 अप्रैल 2024

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हेमा मालिनी जैसे चेहरे

05:49 AM26 अप्रैल 2024

167 कैंडिडेट्स पर हत्या, किडनैपिंग, 21 पर हेट स्पीच का मामला

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 फीसदी यानी 167 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन पर गंभीर मामले दर्ज हैं। गंभीर मामलों में हत्या, किडनैपिंग जैसे अपराध शामिल होते हैं। 3 उम्मीदवारों पर हत्या और 24 पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं। 25 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक पर रेप का मामला भी दर्ज है। वहीं, 21 कैंडिडेट्स पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं।

केरल के 3 कैंडिडेट्स पर सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस
केरल के भाजपा अध्यक्ष और वायनाड सीट से उम्मीदवार के. सुरेंद्रन पर सबसे ज्यादा 243 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, राज्य की ही एर्नाकुलम सीट से भाजपा कैंडिडेट डॉ. के.एस. राधाकृष्णन पर 211 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीसरे नंबर पर इडुक्की सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डीन कुरियाकोस पर 88 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

05:48 AM26 अप्रैल 2024

33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति

ADR के मुताबिक, सेकेंड फेज में 1,192 उम्मीदवारों में से 390 यानी 33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। कैंडिडेट्स के पास औसत संपत्ति 5.17 करोड़ रुपए है। 6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 300 से 1,000 रुपए की संपत्ति है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ से निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण नागोराव पाटिल के पास कुल संपत्ति 500 रुपए है। केरल के कासरगोड़ से राजेश्वरी केआर ने 1000 रुपए और महाराष्ट्र के अमरावती से पृथ्वीसम्राट मुकींद्राव दीपवंश ने 1,000 रुपए की कुल संपत्ति घोषित की है।

05:47 AM26 अप्रैल 2024

सेकेंड फेज की 12 हॉट सीटों पर नजर…

1. वायनाड, केरल

केरल की वायनाड सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। 2019 में राहुल गांधी यहां से पहली बार चुनाव लड़े और जीते। हालांकि, वे अपनी परंपरागत सीट अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए। इस बार राहुल गांधी के खिलाफ I.N.D.I. ब्लॉक की एक और पार्टी CPI (M) ने महिला प्रत्याशी ऐनी राजा को उतारा है। वहीं भाजपा ने केरल के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को टिकट दिया है।

ऐनी राजा CPI महासचिव डी राजा की पत्नी हैं। एनी राजा राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले को वामपंथी पार्टियों को कमजोर करने की साजिश करार देती हैं। वहीं सुरेंद्रन सबरीमाला आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे। उस दौरान उन्हें 21 दिन तक जेल में भी रहना पड़ा था। सुरेंद्रन पर 243 मामले दर्ज हैं।

2. तिरुवनंतपुरम, केरल

तिरुवनंतपुरम सीट पर तीन बार से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया है। राजीव 2006 से राज्यसभा के सदस्य हैं। 2018 में उन्हें तीसरी बार राज्यसभा के लिए चुना गया और 2021 में केंद्रीय मंत्री बनाया गया। उनका पैतृक घर त्रिशूर जिले में है, हालांकि उनका जन्म अहमदाबाद में हुआ था।

शशि थरूर ने करीब 29 साल तक UN में काम कर चुके हैं। भारत सरकार ने शशि का नाम UN महासचिव पद के लिए रखा था। चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद उन्होंने UN से इस्तीफा दे दिया और 2009 में राजनीति में आ गए। वे मनमोहन सिंह सरकार में विदेश राज्य मंत्री और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रहे हैं।

3. कोटा, राजस्थान

कोटा से भाजपा के उम्मीदवार 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला हैं। वे पिछले दो बार से जीत रहे हैं। इससे पहले कोटा दक्षिण से तीन बार विधायक भी रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने दो बार भाजपा विधायक रहे प्रह्लाद गुंजल को उतारा है। वे 21 मार्च को ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वसुंधरा राजे के करीबी गुंजल कोटा-बूंदी, भीलवाड़ा, टोंक-सवाई माधोपुर से टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर वे कांग्रेस में आ गए।

4. जोधपुर, राजस्थान

भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। वे पिछले दो बार से जीतते आ रहे हैं। यहां की आठ विधानसभा सीटों में से सात पर भाजपा का कब्जा है। जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह नगर है। वे यहां से पांच बार सांसद रहे हैं, लेकिन 2019 के चुनाव में उनके बेटे वैभव यहां से हार गए थे। कांग्रेस ने इस सीट पर करण सिंह उचियारड़ा को उतारा है। वे राज राजेश्वरी आशापूर्णा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। वे जोधपुर बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

5. बाड़मेर, राजस्थान

बाड़मेर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी मैदान में हैं। वे 2019 में यहां से पहली बार संसद पहुंचे थे। वहीं, कांग्रेस ने उम्मेद राम बेनीवाल को टिकट दिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रमुख हनुमान बेनीवाल के करीबी रहे उम्मेद राम बेनीवाल करीब 1 महीने पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। तीसरी ओर रविंद्र सिंह भाटी भी निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं।

6. मेरठ, उत्तर प्रदेश

भाजपा ने मेरठ सीट से अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। ‘रामायण’ सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण को तीन बार से सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट कर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, सपा की ओर से सुनीता वर्मा को मैदान में उतारा गया है। वे पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी हैं। दो बार टिकट बदलने के बाद सपा ने इन्हें फाइनल किया। इनमें से एक सरधना से विधायक अतुल प्रधान नामांकन तक दाखिल कर चुके थे। नामांकन के आखिरी दिन टिकट बदलकर सुनीता को दिया गया।

7. मथुरा, उत्तर प्रदेश

मथुरा से दो बार की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी को भाजपा ने तीसरी बार टिकट दिया है। स्थानीय संगठन और जनता की नाराजगी के बावजूद पार्टी ने यह कदम उठाया है। वहीं, बसपा ने कमलकांत उपमन्यु का टिकट बदलकर सुरेश सिंह को टिकट दिया है। सुरेश जांच एजेंसी ED के डिप्टी डायरेक्टर रह चुके हैं और कुछ दिन CBI में भी तैनात रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में काफी मजबूत पकड़ रही है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे सुरेश 2014 से ही भाजपा का टिकट मांग रहे थे। 2014 के चुनाव में उनकी टिकट कट गई थी।

8. राजनांदगांव, छत्तीसगढ़

इस सीट पर 1999 से ही भाजपा का कब्जा है। सिर्फ 2007 में उपचुनाव के बाद कांग्रेस के देवव्रत सिंह 2 साल सांसद रहे। कांग्रेस ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यहां से उतारा है। यूथ कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाले भूपेश पाटन से पांच बार के विधायक हैं। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

वहीं, भाजपा ने वर्तमान सांसद संतोष पांडे को दोबारा टिकट दिया हैे। 2019 में इन्हें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे और तत्कालीन सांसद अभिषेक सिंह का टिकट काटकर मौका दिया गया था।

9. टीकमगढ़, मध्य प्रदेश

भाजपा ने टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को उतारा है। वे छह बार सांसद रह चुके हैं। 2009 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई सीट पर खटीक लगातार जीतते आ रहे हैं। यह सीट बुंदेलखंड में आती है और पूरे टीकमगढ़, निमाड़ जिले समेत छतरपुर का भी कुछ हिस्सा आता है।

कांग्रेस ने यहां से पंकज अहिरवार को उतारा है। वे एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने जतारा से टिकट मांगा था लेकिन कांग्रेस ने किरण अहिरवार पर भरोसा जताया था। इसके चलते नाराज चल रहे पंकज को पार्टी ने बड़ा मौका दिया है।

10. पूर्णिया, बिहार

बिहार की इस सीट पर कांग्रेस में अपनी पार्टी विलय कर चुके राजेश रंजन यानी पप्पू यादव निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। कारण यह है कि ये सीट गठबंधन के तहत लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में चली गई। दूसरी तरफ RJD ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) छोड़कर आईं बीमा भारती को मैदान में उतारा है। वहीं, NDA खेमे से JDU ने दो बार से जीत रहे सांसद संतोष कुमार कुशवाहा फिर से टिकट दिया है।

11. मांड्या, कर्नाटक

कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (JDS) के साथ भाजपा गठबंधन में है। यह सीट JDS के खाते में गई है। लिहाजा JDS के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में इसी सीट से उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी चुनाव हार गए थे। तब भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमालाथा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने यहां से वेंकटरमणे गौड़ा (स्टार चंद्रू) को टिकट दिया है। वे पेशे से कॉन्ट्रैक्टर हैं और दूसरे चरण के चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनके भाई गौरीबिदानूर सीट से निर्दलीय विधायक हैं।

12. बेंगलुरु उत्तर, कर्नाटक

इस सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में मंत्री रहे डी.वी. सदानंद गौड़ा सांसद हैं। भाजपा ने उनका टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को मैदान में उतारा है। शोभा पिछले दो चुनाव उडुपी-चिकमंगलूर लोकसभा सीट से जीत रही हैं। वहीं, कांग्रेस ने IIM बेंगलुरु में प्रोफेसर रहे एम.वी. राजीव गौड़ा को उतारा है। उनके पिता राज्य विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। वे भी 2014-2020 के बीच राज्यसभा के सदस्य रहे हैं।

05:46 AM26 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव 7 फेज में हो रहे, नतीजे 4 जून को आएंगे

देश की 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी की हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481