पाकिस्तान भारत के साथ शिमला समझौता रोक सकता है

0
Spread the love

पहलगाम हमले के बाद भारत के कड़े फैसलों के जवाब में पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच सभी द्विपक्षीय समझौते स्थगित करने की बात कही है। इसमें 1972 का शिमला समझौता भी शामिल है।

ये फैसले पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी में लिए गए। इसकी अध्यक्षता पीएम शहबाज शरीफ ने की। एक दिन पहले भारत ने भी सिंधु जल समझौता स्थगित करने समेत 5 बड़े फैसले लिए थे।

पाकिस्तान ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल समझौते को रोकता है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर यानी जंग की तरह माना जाएगा।

पाकिस्तान ने बैठक में ये फैसले भी लिए

  • पाकिस्तान ने SAARC SVE के तहत सभी वीजा निलंबित कर दिए। सिख तीर्थयात्रियों को छोड़कर सभी भारतीय नागरिकों को 48 घंटे के भीतर वापस जाने का आदेश दिया है।
  • भारत के साथ सभी व्यापार निलंबित करने, भारत के स्वामित्व वाली और भारत द्वारा संचालित सभी एयरलाइनों के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया।
  • वाघा बॉर्डर भी बंद कर दिया।
मीटिंग में पीएम शहबाज शरीफ, आर्मी चीफ आसिम मुनीर और अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारी शामिल हुए।
मीटिंग में पीएम शहबाज शरीफ, आर्मी चीफ आसिम मुनीर और अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

क्या है शिमला समझौता?

शिमला समझौता (Shimla Agreement) भारत और पाकिस्तान के बीच 2 जुलाई 1972 को हुआ था। इस द्विपक्षीय समझौते पर भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति (बाद में प्रधानमंत्री बने) जुल्फिकार अली भुट्टो ने साइन किए था।

यह समझौता 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद हुआ था। इस युद्ध में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था और उसके 90,000 से ज्यादा सैनिक भारत के कब्जे में थे।

भारत ने देर रात पाकिस्तानी राजनयिक को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ नोट सौंपा

भारत सरकार ने बुधवार देर रात पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वराइच को दिल्ली में तलब किया और उनके सैन्य राजनयिकों के खिलाफ ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ का आधिकारिक नोट सौंपा। उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ना होगा।

‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ का मतलब ‘अस्वीकार व्यक्ति’ होता है। यह एक लैटिन सेंटेंस है। इसका उपयोग ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जिसे किसी देश में रहने या आने की अनुमति नहीं है। यह आमतौर पर डिप्लोमैटिक मामलों में इस्तेमाल किया जाता है।

पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्ट का ऐलान किया

पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को कराची तट से दूर अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के भीतर अपनी तटरेखा पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है।

भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी एयरफोर्स ने बुधवार रात खौफ के साये में काटी। 18 फाइटर जेट कराची एयरबेस से भारत से लगी सीमा की ओर एयरफोर्स स्टेशनों पर भेजे गए हैं।

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान सरकार के X हैंडल को भारत में बैन कर दिया है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी गई है।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में हमला कहां हुआ, ग्राफिक्स से समझें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481