भाजपा विधायक बोले- अधिकारियों के बिजली-पानी के कनेक्शन काट देंगे

0
Spread the love

शिवपुरी में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समाज का काम नहीं किया तो उनके बिजली-पानी के कनेक्शन काट देंगे।

23 अप्रैल बुधवार को वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर पिछोर से शिवपुरी तक जनजागरूकता यात्रा निकाली गई। इसके बाद माधव चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रीतम लोधी ने अपनी ही सरकार और प्रशासन को घेरा। विधायक ने कहा…

QuoteImage

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछोर को जिला बनाने का सपना दिखाया था। ये मांग पिछले 30 वर्षों से लंबित है। जनता ने इस मुद्दे पर भाजपा को सत्ता से दूर रखा, लेकिन अब जब भाजपा सत्ता में है, तो यह मांग पूरी की जानी चाहिए। जरूरत पड़ने पर वे दिल्ली तक पैदल यात्रा करेंगे।

QuoteImage

जनजागरूकता यात्रा में विधायक का स्वागत किया गया।
जनजागरूकता यात्रा में विधायक का स्वागत किया गया।

दरअसल, वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस 20 मार्च को होता है। उस दिन शिवपुरी में नाव डूबने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस कारण बलिदान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अब 23 अप्रैल को जनजागरूक यात्रा और कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विधायक बोले- एसपी कांग्रेस से मिले हैं विधायक ने एसपी अमन सिंह राठौड़ पर आरोप लगाते हुए कहा, एसपी कांग्रेस से मिले हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी पर चार माह पूर्व हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। सत्ता पक्ष का विधायक होने के बावजूद मेरी कॉल रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। लोकेशन पर निगरानी रखी जा रही है। अगर मेरी हत्या होती है तो लाखों प्रीतम पैदा होंगे।

माधव चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक।
माधव चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक।

‘जरूरत पड़ी तो ग्वालियर में बिजली कनेक्शन काट देंगे’ प्रीतम लोधी ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा, एक ‘लट्टू मंत्री’ पिछोर में कांग्रेस के बुझ चुके लट्टुओं को फिर से जलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं भी ग्वालियर से हूं और जरूरत पड़ी तो वहां बिजली कनेक्शन काट देंगे।

विधायक ने कहा कि पिछोर विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश राशन दुकानें और स्वयं सहायता समूह आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने मांग की कि इनका संचालन भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपा जाए।

कलेक्टर को दिया ज्ञापन, पुलिस पर पक्षपात का आरोप

सभा के बाद विधायक कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन दिया। इस दौरान एसपी अमन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। विधायक ने जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी पर हुए हमले को लेकर नाराजगी जताई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछोर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की जाती है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481