मां कर्मा देवी का 1009वां जन्मोत्सव
भोपाल के कोलार रोड स्थित मां कर्मा देवी धाम फेदकला में साहू समाज कल्याण समिति ने भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी का 1009वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस्कॉन मंदिर के पास आयोजित इस कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति और पार्षद बबीता डोंगरे ने शिरकत की। सभी ने मां कर्मा का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंदिर के निर्माण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक विधायक रामेश्वर शर्मा, मोतीलाल साहू, दयाराम साहू, बसंत साहू, कमलेश साहू, सुरेन्द्र साहू और जगदीश साहू उपस्थित थे। उपाध्यक्ष नरेश साहू, मनोज साहू और भागचंद साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
