विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिया संदेश

0
Spread the love

विश्व आर्द्र भूमि दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भोपाल के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रकृति और जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

विश्व आर्द्र भूमि दिवस हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रकृति का संरक्षण, विशेष रूप से झीलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर भी झीलों के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

विद्यालय के प्राचार्य गौरव द्विवेदी ने इस अवसर पर छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शिक्षिका रूपा अजीत श्री राम को उनके संयोजन और समन्वय के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481