Spread the love

मुरैना जिले में जौरा के पास नैरोगेज ट्रेन का पुल मंगलवार सुबह ढह गए। जिससे पुल को डिस्मेंटल कर रहे कुछ मजदूर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की संख्या सात हुई, इनमें से पांच की हालत नाजुक होने पर जौरा अस्पताल से जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया है।

…………………..
छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह 4.30 बजे पुलिसकर्मियों की बस 25 फीट नीचे खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसा रेलवे ब्रिज पर ऑटो रिक्शा को बचाने की कोशिश में हुआ। बस में सवार सभी 10 पुलिसकर्मी को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत में एक को ग्वालियर रेफर किया गया है। सभी पुलिसकर्मी दतिया बटालियन के हैं। आचार संहिता ड्यूटी के लिए छतरपुर आए हैं। आज सुबह बागेश्वर धाम में ड्यूटी थी। यहीं जाते समय हादसा हो गया।
: ग्वालियर से मेहंदीपुर बालाजी (राजस्थान) दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर कोच बस मुरैना में पलट गई। हादसा नेशनल हाईवे 44 सिकरौदा नहर के पास सोमवार देर रात हुआ। घटना में 40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *