विंध्य के कद्दावर नेता रहे लक्ष्मण तिवारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

भोपाल, 01 अप्रैल, 2024
विंध्य क्षेत्र के कद्दावर नेता रहे लक्ष्मण तिवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री पटवारी ने श्री तिवारी को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर, पार्टी सदस्यता फार्म भरवाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया।
श्री तिवारी ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने पर कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाजपा एक दल नहीं दलदल हो वाली पार्टी बन गयी है। भाजपा में लोग अपनी संपत्ति बचाने के लिए जा रही है, कुछ बिक रहे हैं तो कुछ को खरीदा जा रहा है। देश की जनता के हित के लिए आज लड़ाई लड़ने की जरूरत है और कांग्रेस के बेनर के साथ ही लड़ाई लड़ी जा सकती है।
श्री पटवारी ने श्री तिवारी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुये कहा कि भाजपा जो भी बोलती है केवल झूठ बोलती है। प्रदेश की बहनों को 1000 और फिर 3000 रूपये देने की बात की थी, लेकिन सरकार बहनों के साथ धोखा कर रही है। आज घर के राशन की लागत 5 गुना बढ़ गई है। किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय उनकी फसल का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल रहा है। देश में किसानों की जो दुगर्ति हो रही है वह दुनिया में कहीं नहीं हुई। भाजपा सरकार में चाहे मंत्री का बेटा हो या भाजपा का विधायक का बेटा हो तांडव मचा रखा है। पर्ची वाले मुख्यमंत्री ने कर्ज, क्राइम और करप्शन की सरकार चला रहे हैं। लोकतंत्र तानाशाही से चल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक ने संचालन करते हुए कहा कि भाजपा में जाने वाले की वहां कोई पूछ परख नहीं है, वह तो केवल अपनी संपत्ति बचाने और अपना डर के कारण भाजपा में जा रहे हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी सर्वश्री राजीव सिंह, प्रकाश जैन, के.के. मिश्रा, राजकुमार पटेल, जे.पी. धनोपिया, शैलेन्द्र पटेल, रवि सक्ेसना सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
