सुखवाड़ा सेवाश्रम द्वारा संस्कार अभियान के अंतर्गत कालेज के बच्चों को गरीबी का करीबी से साक्षात्कार करवाने की दृष्टि से जरुरतमंद परिवारों से मिलवाया गया
माता पिता की खून- पसीने की गाढ़ी कमाई का जीवन में सदुपयोग करना सिखाने हेतु सुखवाड़ा का संस्कार अभियान
कालेज के बच्चों को गरीबी का करीबी से करवाया गया साक्षात्कार
नौकरी लगने पर अपनी कमाई का कुछ अंश जरुरतमंदों की सहायता पर कर सकेंगे व्यय
भोपाल। सुखवाड़ा सेवाश्रम द्वारा संस्कार अभियान के अंतर्गत कालेज के बच्चों को गरीबी का करीबी से साक्षात्कार करवाने की दृष्टि से जरुरतमंद परिवारों से मिलवाया गया ताकि माता पिता की खून-पसीने की गाढ़ी कमाई का वे जीवन में सदुपयोग करना सीख सके।
सुखवाड़ा सेवाश्रम द्वारा उनके हाथों नये कपड़े भी वितरित कराये गये ताकि वे देने की खुशी और लेने वालों की खुशी को स्वयं अनुभव कर सकें तथा नौकरी लगने पर अपनी कमाई का कुछ अंश जरुरतमंदों की सहायता पर व्यय कर सकें।
सुखवाड़ा सेवाश्रम द्वारा उपलब्ध कराये गये नये शर्ट, टी शर्ट, फ्राक, साड़ी, ब्लाउज पीस जब कालेज के बच्चों द्वारा जरुरतमंदों को वितरित किये गये तो जरुरतमंद परिवारों के सदस्यों के बुझे चेहरे चमक उठे।
इस अवसर पर एक्जेक्यूटिव इंजीनियर श्री श्री एल बारंगे, श्रीमती विद्या बारंगे, डिम्पी, टुटु व कालेज के बच्चे उपस्थित थे। आपके द्वारा जरुरतमंद परिवारों की सहायता करने के अभियान की सराहना की गई और अभियान में शामिल करने हेतु आभार माना गया।
आपका सुखवाड़ा ई दैनिक और मासिक भारत 9425392656
