सी-विजिल एप: 17 दिन में 1473 शिकायतें, भोपाल से सिर्फ 53

0
Spread the love

सबसे ज्यादा ​शिकायतें सागर से। - Dainik Bhaskar

शिकायत मिलने के अगले 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी

आचार संहिता लागू होने के बाद यानी 16 मार्च से एक अप्रैल के बीच सी-विजिल एप्लीकेशन पर 1473 शिकायतें मिल चुकी हैं। सभी शिकायतें आचार संहिता उल्लंघन की हैं, जिनका निदान भी किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सबसे ज्यादा 165 शिकायतें सागर जिले से मिली हैं। भोपाल से इस एप्लीकेशन पर सिर्फ 53 शिकायतें ही दर्ज करवाई गई हैं।

राजन ने अपील की है कि यदि कोई निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी सीधी शिकायत करना चाहता है तो वह सी-विजिल एप के जरिए कर सकता है। इसके लिए केवल गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल एप डाउनलोड करना होगा। फिर इस एप्लीकेशन के जरिए ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो अपलोड कर सकता है। शिकायत मिलने के अगले 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी।

कहां-कितनी शिकायतें

जिला शिकायतें

सागर 165

ग्वालियर 128

उज्जैन 111

खरगौन 70

शहडोल 69

सीहोर 60

रीवा 59

धार 57

भोपाल 53

निवाड़ी 51

रायसेन 44

राजगढ़ 41

राजन ने अपील की है कि यदि कोई निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी सीधी शिकायत करना चाहता है तो वह सी-विजिल एप के जरिए कर सकता है। इसके लिए केवल गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल एप डाउनलोड करना होगा। फिर इस एप्लीकेशन के जरिए ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो अपलोड कर सकता है। शिकायत मिलने के अगले 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी।

इस तरह ​की शिकायतें ​की जा सकती हैं: इस पर राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए लालच देने, अपने पक्ष में मतदान करवाने की धमकी देने, मतदाताओं को अपने वाहन से परिवहन करवाने, किसी भवन स्वामी की सहमति के बगैर उनकी दीवारों पर प्रचार सामग्री लगाने जैसी शिकायतें की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481