कांग्रेस बताए वो बुंदेलखंड के विकास के पक्ष में है या विरोध में -डॉ. मोहन यादव

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दी कांग्रेस नेता जयराम रमेश की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया
——————————————————-
-कांग्रेस बताए वो बुंदेलखंड के विकास के पक्ष में है या विरोध में
-डॉ. मोहन यादव
-जयराम रमेश ने किया बुंदेलखंड की जनता का अपमान
-श्री विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल, 26/12/2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना के बारे में की गई टिप्पणी की निंदा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जयराम रमेश की टिप्पणी के बाद कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के पक्ष में है या विरोध में? वहीं, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में टिप्पणी करके जयराम रमेश ने बुंदेलखंड की जनता का अपमान किया है।
शब्द जयराम रमेश के, भाव गांधी परिवार और कांग्रेस के हैं-डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जो टिप्पणी की है, उसके शब्द भले ही उनके हों, लेकिन उसके पीछे के भाव गांधी परिवार और कांग्रेस के हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जहां भी विकास के काम होते हैं, गरीबों के काम होते हैं और हमारे संकल्पों की पूर्ति होती है, वहां पूरा समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ आ जाता है। लेकिन इससे कांग्रेस के पेट में दर्द शुरू हो जाता है। जयराम रमेश की टिप्पणी इसका प्रमाण है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि कांग्रेस की लाइन ही विकास की विरोधी है। उन्होंने कहा कि जयराम रमेश की टिप्पणी के बाद अब कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि वह बुंदेलखंड में हो रहे विकास कार्यों के साथ है, या उनके विरोध में है?
गरीबों का जीवन खुशहाल न हो, यही चाहती है विकास विरोधी कांग्रेस- विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर जो टिप्पणी की है, उससे यह साबित हो गया है कि कांग्रेस विकास विरोधी है और वह नहीं चाहती कि गरीबों के जीवन में कोई बदलाव आए। श्री शर्मा ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदलने वाली योजना है। इस परियोजना के पूरी हो जाने पर बुंदेलखंड सूखा और गरीब नहीं रहेगा, बल्कि हरा-भरा और समृद्धशाली होगा। कल प्रधानमंत्री जी ने इस परियोजना की आधारशिला रखी, उस से हम सभी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान जिस प्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बुंदेलखंड की जनता ने आशीर्वाद दिया है, उस से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता इस परियोजना को लेकर कितनी प्रसन्न है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर इस परियोजना का विरोध करके बुंदेलखंड की जनता का अपमान किया है। कांग्रेस के नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह केन-बेतवा परियोजना के मामले में जयराम रमेश का समर्थन करता है या नहीं? केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड जनता के जीवर स्तर में बदलाव लाने की परियोजना है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। मैं बुदेलखंड के कांग्रेस नेताओं से पूछता हूं कि आपके क्षेत्र के विकास की इस परियोजना को लेकर आप क्या सोचते हैं। अगर आप लोग जयराम रमेश के बयान का समर्थन नहीं करते तो उनके बयान का पुरजोर तरीके से विरोध करें, क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी नहीं समूचे बुंदेलखंड की जनता के विकास की परियोजना है।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481