नैनीताल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस
उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार को यात्रियों से भरी बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष हैं।
हादसा खैरना के पास हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। घायलों को रस्सी और कंधे पर रखकर सड़क पर लाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है।
पहले घटनास्थल की 2 तस्वीरें…


