पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आठवीं व्याख्यानमाला 22 दिसंबर कोः डॉ. विनोद रावत

वर्तमान में सनातन धर्म की महत्ता विषय पर प्रवाहित होगा विचार प्रवाह
*छतरपुर में महाराजा छत्रसाल ऑडिटोरियम , किशोर सागर तालाब के निकट रविवार को दोपहर 3:00 से होगा आयोजन
छतरपुरः समाज एवं पीड़ित मानवता की सेवा के साथ ही समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए क्रियाशील पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास अपने विविध कार्यक्रमों एवं आयोजनों के द्वारा समाज को सशक्त बनाने में महती भूमिका का निर्वहन करता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, युवा, महिला सशक्तिकरण के साथ ही समाज में बौद्धिक और आध्यात्मिक चेतना जगाने के लिए पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के द्वारा निरंतर कार्य किए जाते रहे हैं। बौद्धिक जागरण के उद्देश्य से सेवा न्यास के द्वारा समसामयिक विषयों पर व्याख्यान मालाओं का आयोजन करके लोगों में बौद्धिक चेतना जगाने का काम किया है। सेवा न्यास की ओर से विभिन्न विषयों पर आठ व्याख्यान मालाओं का आयोजन किया जा चुका है। इसमें ख्याति प्राप्त विषय विशेषज्ञों द्वारा विचार प्रस्तुत किया गया।जिसका लाभ लोगों को मिलता रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सेवा न्यास की ओर से आठवीं व्याख्यानमाला का आयोजन 22 दिसंबर 2024 (रविवार) को किया जाएगा। इस अष्टम् व्याख्यानमाला का विषय ‘वर्तमान में सनातन धर्म की महत्ता’ है।
डॉ. श्रेयांश द्विवेदी जी होंगे मुख्य वक्ताः
इस व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद्, चिंतक एवं संस्थापक कुलपति, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल, हरियाणा, पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला डॉ. श्रेयांश द्विवेदी जी होंगे। व्याख्यानमाला में विशिष्ट अतिथि श्री दयानिधि उरमलिया जी (नागपुर) होंगे।
डॉ. राकेश मिश्र देंगे प्रास्ताविक भाषणः
‘वर्तमान में सनातन धर्म की महत्ता’ विषय पर आयोजित होने वाली इस आठवीं व्याख्यानमाला में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष, शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. राकेश मिश्र प्रास्ताविक भाषण प्रस्तुत करेंगे। ज्ञात हो कि डॉ. मिश्र के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सेवा न्यास की ओर से सनातन धर्म के संरक्षण के लिए सदैव कार्य किए जाते रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक श्री विनोद कुमार रावत ने बताया कि व्याख्यानमाला का आयोजन दोपहर तीन बजे से किया जाएगा। इसका आयोजन छतरपुर में महाराजा छत्रसाल ऑडिटोरियम, किशोर सागर तालाब के पास होगा। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
**
