भोपाल के बड़े तालाब में डूबा युवक,मौत

0
Spread the love

मृतक वंश यादव। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

राजधानी भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार रात 9 बजे की है। युवक के बड़े भाई ने बताया कि वो अपनी दोस्त के साथ बड़े तालाब पर गया था। रात 10 बजे उसकी दोस्त ने कॉल पर घटना की जानकारी दी। भाई ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। रात 10.30 बजे गोताखोर ने युवक का शव तालाब से निकाला और हमीदिया स्थित मॉर्चुरी में भेजा।

बड़े भाई के मुताबिक, घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पोस्टमॉर्टम और भाई की दोस्त के बयान से ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। आशंका है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस वजह से आत्महत्या का शक है। वहीं, मंगलवार को श्यामला हील्स थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर युवक का शव का परिजनों को सौंप दिया है।

वंश के साथ उसकी मां।
वंश के साथ उसकी मां।

प्रेम संबंध में था युवक बड़े भाई योगेश यादव ने बताया कि वंश यादव (19) पिता नर्मदा प्रसाद यादव, निवासी ओल्ड विधानसभा भवन के पास न्यू मार्केट स्थित एक दुकान पर काम करता है। वंश का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध है। दोनों के घर वालों को इसकी जानकारी है और कोई भी विरोध नहीं है। दोनों की शादी करवाने की बात भी चल रही है। उसी लड़की के साथ वो बोट क्लब गया था।

पिता गार्ड, दो भाई भी न्यू मार्केट की दुकानों पर करते हैं काम वंश के पिता गार्ड का काम करते हैं। वंश तीन भाइयों में मंझला था। उसके दोनों भाई भी न्यू मार्केट में दुकानों पर काम करते हैं। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं परिजनों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481