भोपाल में अंडमान के स्टूडेंट की एक्सीडेंट में मौत

0
Spread the love

सलकनपुर मंदिर के पास सोमवार सुबह 11 बजे बाइक सवार तीन युवकों को रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। वहीं, बाइक चला रहे युवक को हल्की चोट आई हैं। उसने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर दोनों युवकों को रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें भोपाल रेफर किया।

रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे युवक का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

सोमवार सुबह 11 बजे की घटना तीनों युवक भोपाल से सोमवार को सलकनपुर मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान एक रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठे बी प्रवीण और बसोरी इनवाटी नीचे गिर गए और टायर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि इस घटना में प्रवीण का एक पैर पूरी तरह से अलग हो गया और दूसरा भी टूट गया। वहीं, बसोरी इनवाटी के दोनों पैर कुचल गए। वहीं, बाइक चला रहा धर्मेंद्र बाइक से साथ आगे घिसटते हुए चला गया। लेकिन, उसे कोई चोट नहीं आई है। अस्पताल ले जाने के दौरान प्रवीण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

धर्मेंद्र जो बाइक चला रहा था।
धर्मेंद्र जो बाइक चला रहा था।

अंडमान का रहने वा था प्रवीन मृतक बी प्रवीन (24) अंडमान का रहने वाला था और भोपाल के पीजीबीटी कॉलेज से बीएड कर रहा था। वो पिछले एक साल से भोपाल में ही था। उनके घर वाले मछुआरे हैं। वहीं, हादसे में गंभीर घायल बसोरी इनवाटी सिवनी का रहने वाला है और भोपाल के बिट्स कॉलेज में बीटेक फोर्थ ईयर का स्टूडेंट है। उसके पिता किसान हैं। तीसरा युवक धर्मेंद्र छिंदवाड़ा का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481