राज्यपाल केंद्र से मिले २९९ करोड़ लेप्स होने पर खफा

राज्यपाल केंद्र से मिले २९९ करोड़ लेप्स होने पर खफा
————————————————–
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सरकार को दिखाया आईना
————————————————–
मध्यप्रदेश में जनजातीय समुदाय के विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वन की रणनीति के लिए आयोजित वर्कशाप में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सरकार की जमकर क्लास ली.उन्होंने कहा की सरकार और अफसरों में जनजातीय वर्ग के प्रति अपनेपन का अभाव दिखता है.उनके स्वास्थ्य और स्शिक्चा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है.उन्होंने हैरानी जताई की इस समुदाय के लिए केंद्र से मिले २९९ करोड़ रुपये राज्य में लेप्स हो गए.?प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी वर्कशाप में मौजूद थे.
उधर पिछले महीने छपी खबर के मुताबिक ग्रामीण विकास के लिए केंद्र से मिले २७ हजार करोड़ में से आधी रकम ही तब खर्च हो पाई थी.आज छपी खबर बताती है की मध्यप्रदेश के पांच हजार स्कूलों के जर्जर भवनों के चलते मौसम तय करता है की कहाँ लगेगी क्लास.!(दैनिक भास्कर की खबरें) श्री प्रकाश दीक्षित
