आगामी इज्तिमा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इज्तिमा स्थल का निरीक्षण किया एवं बैठक ली

0
Spread the love

इटखेड़ी भोपाल में दिनाँक 29 नवंबर 24 से 02 दिसंबर 24 तक आयोजित होने वाले इज्तिमा आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विशेष पुलिस महानिदेशक श्री विजय कटारिया, पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक देहात श्री अभय सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने आज दोपहर इज्तिमा स्थल, तैयारियां, रूट व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, उपरांत आयुक्त कार्यालय सभागार में इज्तिमा कमेटी के पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें इज्तिमा आयोजन स्थल, पार्किंग व्यवस्था, रूट व्यवस्था, बस स्टेन्ड, रेल्वे स्टेशन आदि बिन्दुओं पर विस्तारपुर्वक चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु रुपरेखा बनाई गई एवं संबन्धित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481