कुंडलपुर में रविवार को सात आचार्य-मुनि-आर्यिका संघ विराजमान हैं

0
Spread the love

कुंडलपुर में संत समागम शुरु

——–

मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज की भव्य आगवानी हुई, आचार्यश्री के जयकारों गूंजा कुंडलपुर

 

– कुंडलपुर में रविवार को सात आचार्य-मुनि-आर्यिका संघ विराजमान हैं

 

कुंडलपुर (दमोह)। दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर (जिला दमोह मप्र) में जैन मुनिसंघों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के प्रभावक शिष्य मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज की आज कुंडलपुर में भव्य आगवानी हुई। कुंडलपुर में विराजमान मुनिश्री विराटसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विशद सागर जी महाराज ने ससंघ उनकी आगवानी की। कुंडलपुर में आज आचार्यश्री के शिष्य मुनिश्री निर्णयसागर जी महाराज की भी ससंघ आगवानी हुई है।

 

कुंडलपुर में अगले महीने *आचार्य पद प्रतिष्ठा अनुष्ठान महामहोत्सव* होना है। इस एतिहासिक, भव्य व दिव्य आयोजन के लिए आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्यों का कुंडलपुर पहुंचना जारी है। सबसे पहले मुनिश्री विशद सागर जी महाराज एवं मुनिश्री निराकुल सागर जी महाराज कुंडलपुर पहुंचे थे। उनके बाद मुनिश्री विराट सागर जी महाराज, मुनिश्री निर्मोह सागर जी, मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी, मुनिश्री निष्काम सागर जी, मुनिश्री निसंग सागर जी कुंडलपुर पहुंच गये हैं। आज मुनिश्री विनम्र सागर जी के साथ मुनिश्री निर्मद सागर जी, मुनिश्री निःस्वार्थ सागर जी, मुनिश्री श्रमण सागर जी, मुनिश्री निसर्ग सागर जी एवं क्षुल्लक श्री हीरक सागर जी महाराज कुंडलपुर पहुंच गये हैं। इनके साथ ही मुनिश्री निर्णय सागर जी महाराज भी एक क्षुल्लक जी के साथ कुंडलपुर पहुंचे हैं।

 

आचार्यश्री के जयकारों से गूंजा कुंडलपुर

—-

रविवार को कुंडलपुर सिद्धक्षेत्र में जैसे ही मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज ने ससंघ प्रवेश किया, पूरा क्षेत्र आचार्यश्री जयवंत हों के नारों से गूंज उठा। कुंडलपुर में मुनिश्री की आगवानी के लिए महिलाओं ने रंगोली सजाई गई थी। वे मंगल कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए मुनिश्री की आगवानी कर रही थीं। समाज के युवा मंडल ने दिव्यघोष बजाकर मुनिश्री की ससंघ आगवानी की। कुंडलपुर कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रकुमार सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई, महोत्सव के संयोजक वीरेश सेठ, महामंत्री आरके जैन, भोपाल से पहुंचे रवीन्द्र जैन पत्रकार सहित अनेक लोगों ने श्रीफल समर्पित कर मुनिश्री आगवानी की। मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज ने मुनिश्री निर्णय सागर जी एवं मुनिश्री विराटसागर जी महाराज की तीन परिक्रमा कर कुंडलपुर क्षेत्र में प्रवेश किया। मुनिश्री विराटसागर जी महाराज ने वात्सल्य भाव से मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज के हाथ पकड़कर क्षेत्र में प्रवेश कराया। मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज संघ सहित पहाड़ पर बने बड़े बाबा के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अत्यंत भक्तिभाव से बड़े बाबा के चरणों में माथा टेका।

 

चार अन्य संघ भी कुंडलपुर पहुंचे

—-

आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के अलावा अन्य संघों के मुनि आर्यिका संघों का भी कुंडलपुर पहुंचना जारी है। कुंडलपुर कमेटी सभी मुनि आर्यिकाओं की आत्मीय आगवानी कर सभी को कुंडलपुर महोत्सव के लिए श्रीफल भेंट कर रही है। रविवार को 4 अन्य संघ भी कुंडलपुर में विराजमान हैं। इनमें आचार्यश्री विशद सागर जी महाराज ससंघ, मुनिश्री पुण्यसागर जी महाराज ससंघ, मुनिश्री विरंजन सागर जी महाराज ससंघ, एवं आर्यिकाश्री सृष्टि भूषण जी माता जी ससंघ शामिल हैं।

 

– रवीन्द्र जैन पत्रकार, भोपाल

9425401800

आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव समिति, कुंडलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481