थाना हनुमानगंज पुलिस ने नाबालिक बालक की हत्या का चंद घण्टे में किया खुलासा

0
Spread the love

थाना हनुमानगंज

थाना हनुमानगंज पुलिस ने नाबालिक बालक की हत्या का चंद घण्टे में किया खुलासा

दो नाबालिग ने चाकू से वार कर की नाबालिग की हत्या

कुछ दिनों पहले साथ में खेलते समय हुआ था मामूली विवाद

विवाद के बाद रखते थे आपस में रंजिश, उसी के चलते की थी नाबालिग की हत्या

मुखबिरी सूचना एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ पर दोनों नाबालिग ने जुर्म कबूला

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक-15.03.24 को सूचक चन्दा बाई पति राकेश बरय्या उम्र 34 साल नि.ग्राम परासिया जिला छिन्दवाडा हाल ओवर ब्रिज फूटपाथ बैतूल मुकरम मस्जिद के पास थाना मंगलवारा भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 14.03.24 को सुबह 11.00 बजे मेरा नाबालिक लडका खाना खाकर ब्रिज के पास से गया था जो घर वापस नही आया । दिनाक 15.03.24 को ईदरिश भाई का मकान नव बहार सब्जी मण्डी मे देखा तो मेरा नाबालिक लडका खून मे लत पत मिला। जिसकी मृत्यु हो चुकी थी कि रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 08/24 धारा 174 जाफो का कायम कर जाँच मे लिया गया । मर्ग जाँच मे आये साक्ष्यो के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/24 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री रियाज इकबाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए नाबालिक बालक की हत्या का खुलासा करने में सफलता अर्जित की हैं।

पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना पर तत्काल ही आरोपी की तलास हेतु वरिष्ठ अधिकारियो से दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिरो से लगातार सूचनाए संकलित की गई। गठित सूचना तथा साक्ष्यो का विश्लेषण एवं संकलन करते हुये दो नाबालिक संदेहियो से पूछताछ किया।

नाबालिक बालकों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर नाबालिक बालको द्वारा बताया कि नाबालिक मृतक उनके साथ मे खेलता एवं घूमता फिरता था । कुछ दिन पहले आपस मे विवाद हो गया था जिस कारण से उसी समय से रंजिश रखे हुए था, नाबालिक बालको द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गाय । नाबालिक बालको द्वारा घटना मे प्रयुक्त किये गये चाकू को मंगलवारा क्षेत्रान्तर्गत नाले मे फेकना बताया उक्त चाकू तलास किया बताये स्थान पर किया बाद चुम्बक को नाले मे डालकर चाकू की तलास किया जो चाकू को नाले से निकालकर जप्त किया कर 2 विधि विरोधी बालको को हिरासत में लिया गया।

भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उनि अमित भदौरिया,उनि अजय यादव,उनि शिवलाल वर्मा, ,प्रआर 1030 मनीष मिश्रा आरक्षक 2077 आकाश श्रीवास्तव,आरक्षक 3476 गौतम सिकरवार,आरक्षक 3485 जितेन्द्र राजावत,आरक्षक 28 अवधेश यादव,आरक्षक 1384 श्याम डेहरिया,आरक्षक 4461 मुन्ना खरते ,आरक्षक 3603 देवेन्द्र सिहोलिया,की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481