मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ का पांच सूत्रीय इंदौर मॉडल….

0
Spread the love

मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ का पांच सूत्रीय इंदौर मॉडल….

1 स्वास्थ, 2 शिक्षा, रोजगार, कानूनी अधिकार, शुद्ध हवा व साफ जल…

1, स्वास्थ…
इंदौर में स्वास्थ सुविधाओ को अपडेट करने के लिए इस वर्ष के आखरी तक इंदौर के 22 जोन पर आरोग्य केंदो की स्थापना….
केंद्र में ही सभी प्रकार की जांच हमारे द्वारा की जायेगी, समय समय पर सर्वे के माध्यम से बड़ी बीमारियों को रोकने की योजना बनाई जा सकती है।

2, शिक्षा
इंदौर के 100% साक्षर शहर बनाने के लिए सर्वे कर शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयास सरकारी स्कूल की हालत में सुधार के कार्य, व है वार्ड में निशुल्क शिक्षा के लिए अपनी पाठशाला का निर्माण.. महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष क्लासेस..

3, रोजगार
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्किल से जुड़ी क्लासेस, करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन, रोजगार मेले व नए व्यापार खोलने में मदद, ऑफ लाइन ऑनलाइन व्यापार का नॉलेज दे कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास…

4 कानूनी अधिकार
हर व्यक्ति को निशुल्क कानूनी मदद मिले, थाने में परेशान ना हो महिलाएं इस लिए इंदौर के हर एक थाने में कानूनी अधिकार केंदों की स्थापना, विधिक व अन्य संगठनों के सहयोग से कानूनी शिक्षा की क्लासेस भी लगवाना…

5 पर्यावरण व जल संरक्षण
इंदौर के ग्रीन बेल्ट इलाको को चिन्हित कर के हरिवाली को बढ़ाना, हर मंदिर में बड़े पोधो को रोपना, खाल नदी को कान्हा नदी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास….

हर कार्य एन.जी.ओ की मदद से ही संभव है, 85 वार्ड है, हर वार्ड में 5 सक्रिय एनजीओ की कोर टीम बने और वह टीम अपने नीचे हर बोथ पर सामाजिक लोगो को जोड़े ( मोहल्ला समिति, गणेश समिति, धार्मिक समिति आदि) इंदौर में 2600 बूथ है। इसे कार्य करने में आसानी होगी…

हर एनजीओ का क्षेत्र हो, सरकार से व्यापक मदद मिले जल्दी अगली मीटिंग में इन विषयो पर चर्चा होगी…

आप भी इन कार्यों से जुड़े, मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ से जुड़े और इंदौर को भारत का नंबर 1 शहर हर चीज में बनाने के लक्ष्य में सहभागी बने..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *