मेडिसिटी:अदभुत परिकल्पना रवि अवस्थी
गुरुग्राम,अहमदाबाद, मुंबई व चेन्नई की तर्ज पर अब मप्र के उज्जैन में भी मेडिसिटी बनाने की तैयारी है..जहां मेडिकल के अलावा नर्सिंग,पैरामेडिकल कॉलेज खुलेंगे..मेडिसिटी एक ऐसी परिकल्पना है जहां सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं,प्राथमिक देखभाल से लेकर सुपर-स्पेशलिटी उपचार तक,एक ही स्थान पर उपलब्ध होती हैं…मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन में इसकी आधार शिला रखेंगे..मेडिसिटी को सिंहस्थ 2028 से पहले शुरू करने की तैयारी है…स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह एक ऐसा मॉडल है जो समाज की बेहतरी और समग्र विकास में योगदान देता है। उज्जैन की प्रस्तावित मेडिसिटी एक ऐसा ही मॉडल बनकर उभरेगी..
……………………
दरअसल, मेडिसिटी का विचार स्वास्थ्य सेवा की बदलती आवश्यकताओं के लिए एक क्रांतिकारी समाधान है। यह न केवल उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं की गारंटी देता है, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाता है।
वर्तमान में जब स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से विकसित हो रही हैं, “मेडिसिटी” की अवधारणा एक अनूठी दिशा प्रदान करती है। मेडिसिटी शब्द “मेडिकल” और “सिटी” के संयोजन से बना है, जिसका अर्थ है चिकित्सा सेवाओं का एक ऐसा शहर जहां स्वास्थ्य देखभाल के सभी पहलू एकीकृत रूप से उपलब्ध हों। यह एक आधुनिक चिकित्सा हब है। जो उन्नत प्रौद्योगिकी, विशेषज्ञता, और सेवाओं का केंद्र है। इसका उद्देश्य मरीजों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण और व्यापक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। यह अवधारणा चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ, मेडिकल रिसर्च, शिक्षा और अत्याधुनिक स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी को भी प्रोत्साहित करती है।उज्जैन में मेडिसिटी मालवांचल ही नहीं समूचे प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात होगी..
………………….
मालवा को मिलेगी मेडिसिटी की सौगात
उज्जैन में स्थापित होगी पहली मेडिसिटी
इलाज की सभी सुविधा एक जगह होंगी
