मप्र की मोहन यादव सरकार अब अवैध खनन पर शिकंजा कसेगी
मप्र की मोहन यादव सरकार अब अवैध खनन पर शिकंजा कसेगी..इसके लिए एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का सहारा लिया जाएगा..मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक दिन पहले इसकी घोषणा की..इस पर अमल भी शुरू हो गया है..सीएम डॉ यादव ने कहा कि
राज्य में 41 ई-चेकगेट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनसे खनिज परिवहन में लगे वाहनों की पूरी निगरानी होगी। ये ई-चेकगेट वेरीफोकल कैमरा, आरएफआईडी रीडर और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर से सुसज्जित होंगे, जिससे बिना मान्य दस्तावेज के चलने वाले वाहनों का तुरंत पता लगाया जा सकेगा। अवैध परिवहन पर नजर रखने के लिए भोपाल में एक राज्यस्तरीय कमांड और कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जबकि भोपाल और रायसेन में जिला स्तर के सेंटर भी बनाए गए हैं। दिसंबर 2024 तक सभी 41 ई-चेकगेट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है..वर्तमान में, 4 महत्वपूर्ण मार्गों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ई-चेकगेट लगाए जा चुके हैं, जो अवैध खनिज परिवहन को रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
