शुक्रवार 15 नवंबर को आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती है

0
Spread the love

शुक्रवार 15 नवंबर को आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती है …जयंती पर कल अवकाश रहेगा ..वहीं इस मौके पर शहडोल और धार में दो बडे़ सरकारी आयोजन होंगे..
शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल जुड़ेंगे। सुबह 11 बजे से होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, सांसद हिमाद्रि सिंह सहित तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। जबकि जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम धार में होगा। इसमें राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह,धार सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और विधायकों के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इन कार्यक्रमों में आदिवासी युवाओं के लिए स्वरोजगार को लेकर नई योजना शुरू करने व वन क्षेत्रों में टूरिज्म बढ़ाने की दृष्टि से भी आदिवासी वर्ग के लिए योजना का ऐलान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481