सरोवर हमारी धरोहर हैं, उन्हें संरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0
Spread the love

उप मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ से अधिक लागत के तालाब संरक्षण व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया

भोपाल: 07 मार्च 2024

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सरोवर हमारी धरोहर हैं उन्हें संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिये प्रकृति के उपहारों का संरक्षण और संवर्धन महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने अमृत 2.0 के तहत नगर पालिक निगम रीवा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-9 में 2 करोड़ 6 लाख रुपए लागत के झलबदरी तालाब एवं कुबेर तालाब के संरक्षण व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। नगर निगम रीवा अध्यक्ष श्री व्यकटेश पांडेय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481