ब्युटी पार्लर में हुए नुकसान से सुसाइड करने वोट क्लब के पास तालाब में कूदने वाली महिला को थाना श्यामला हिल्स स्टॉफ ने नाविक की मदद से सकुशल बचायाl

0
Spread the love

भोपाल पुलिस?

आज दिनांक 06/03/2024 को वोट क्लब पर ड्यूटी में उपस्थित प्रआर कन्हैयालाल ने थाने पर सूचना दिया कि एक महिला वोट क्लब में तलाब में कूद गई है कि सूचना पर उनि. कल्पना गुर्जर, कार्य उनि हरिओम गोस्वामी तथा डायल 100 में लगे प्र. आर. 2957 हीरेश पाण्डेय तथा मआर 3900 मधु कुशवाहा मआर 3906 दिव्या तिवारी के रवाना होकर वोट क्लब पहुचे जहाँ पर एक महिला को नाव चालक राहुल मौर्य पिता बृजमोहन मौर्य उम्र 28 साल निवासी एकता नगर जैन कालोनी करोंद निशातपुरा भोपाल द्वारा तालाब में कूद कर बचाया गया l

उक्त महिला ने पूछताछ में निवासी भोपाल का बतायी जिसे लेकर थाना आये तथा जिससे पूछताछ कर महिला उनि कल्पना गुर्जर व्दारा कथन लेख किया जो अपने कथन में बतायी कि मैने पार्लर लालघाटी कोहेफिजा मे खोला था, जो घाटे में चल रहा है जो पैसे मैने पार्लर खोलने के लिए लगाए थे वह भी नहीं निकल रहे थे तो मुझे काफी चिन्ता होने लगी तो आज मै पार्लर से वोट क्लब घूमने आयी थी तथा वोटक्लब मे नाव में बैठकर वोटिंग कर रही थी, कि मैं मरने के बारे मे सोचने लगी क्योकि मैं परेशान थी परेशानी मे नाव से कूद गई नाव चलाने वाले ने मुझे तालाब से बचा लिया और पुलिस आ गई बाद महिला को उचित समझाईस देकर उसके पति को उचित समझाईस देकर एवं सुपूर्द कर थाने से रूखसत किया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481