महाशिवरात्रि 8 को, दैनिक भास्कर की खास प्रस्तुति:पं. प्रदीप मिश्रा आज बता रहे हैं शिवलिंग के लिए मिट्टी कौन सी हो, पूजा में क्या जरूरी है

8 मार्च को महाशिवरात्रि है। दैनिक भास्कर आपके लिए खास प्रस्तुति लेकर आया है, जिसमें 3 वीडियो में सीहोरवाले पं. प्रदीप मिश्रा बताएंगे कि महाशिवरात्रि पर अपने घर पर ही किस तरह शिवलिंग का निर्माण कर सकते हैं और पूजन-अभिषेक कैसे कर सकते हैं।
आज पहले वीडियो में पं. मिश्रा बता रहे हैं कि पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए किस तरह की मिट्टी जरूरी है। इसके साथ ही ये भी बता रहे हैं कि शिवलिंग के पूजन और अभिषेक के लिए कौन-कौन सी सामग्री जरूरी है, ताकि आप पहले से सारी व्यवस्था कर सकें।
यदि आप अपने यहां पार्थिव शिवलिंग का निर्माण नहीं कर सकते हैं तो अपने घर पर पूजन के लिए लाए गए शिवलिंग का भी पूजन कर सकते हैं।


कल देखिए मिट्टी से शिवलिंग बनाने की विधि और पूजन-अभिषेक का शुभ मुहूर्त
कल यानी 7 मार्च गुरुवार को दूसरे वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा बताएंगे कि आप घर पर किस तरह मिट्टी से शिवलिंग बना सकते हैं और महाशिवरात्रि के दिन पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त कौन सा है, ताकि शिवरात्रि से एक दिन पहले आप सब तैयारी कर लें।
आपसे आग्रह होगा कि आप इस वीडियो को अपने परिवार और दोस्तों से भी शेयर करें, ताकि सभी लोग इसका उपयोग कर सकें।
