स्वावलंबी भारत अभियान’ के अन्तर्गत

देश के सुप्रसिद्ध उद्यमियों के साथ आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित “भारत मण्डपम्” में आयोजित ‘स्वावलंबी भारत अभियान’ के अन्तर्गत “भारतीय उद्यमिता उत्सव” में जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य प्रभुश्री जी” मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।
इस अवसर पर “पूज्य प्रभुश्री जी” ने कहा कि “तन्मे मनः शिवसंकल्पमस्तु ..” जब आपका संकल्प शुभ हो, परोपकार का हो, परमार्थ का हो तब परमात्मा भी आपके साथ खड़ा होता है। एक छोटा सा बीज जब मिट्टी में मिलकर मिट जाता है, गल जाता है, तब उसमें एक पूरा वृक्ष छिपा होता है। उसके फल-फूल, छाल, छाया, गोन्द आदि दूसरों के लिए है। इसी तरह आपके भी सभी कार्य परमार्थ के लिए समर्पित होने चाहिए। SUCCESS का अर्थ है कि आप अपने जीवन में कितने SUCCESSER बनाते हैं।
हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी निरन्तर आत्मनिर्भर भारत के दिशा सभी को प्रेरित कर रहे हैं।
आज भारत की जी.डी.पी. (GDP) में काफि उछाल है। उद्यमिता के विविध आयामों में भारत की उपलब्धियाँ सभी को आकर्षित कर रही हैं ।
इस कार्यक्रम में “पूज्य प्रभुश्री जी” ने THE CHAMPIONS AWARD के अन्तर्गत देश के प्रसिद्ध उद्यमियों को 03 कैटेगरी में RISING STARS, SHINING STARS & CHAMPIONS OF CHANGE अवार्ड्स दिये। इसके साथ ही, “भारत 2047” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर संपूर्ण कार्यक्रम के रचनाकार और समाधान (SAMADHAN) के निदेशक आदरणीय श्री मुकेश शुक्ला जी, आदरणीय श्री सुन्दरम जी, आदरणीय श्री विनीत राय जी, आदरणीय श्री घनश्याम ओझा जी, श्री पूरन डाबर जी, श्री कश्मीरी लाल जी, आदरणीय श्री सतीश जी सहित अनके सुप्रसिद्ध उद्यमी, प्रबुद्ध गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
