भाजपा के प्रदेश व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी की बाइट के मुख्य बिंदु
•कांग्रेस एवं विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है । कांग्रेस हर प्रकार की घटना-दुर्घटना को लेकर घड़ियाली आंसू रोने लगती है।
•कांग्रेस हर किसी मुद्दे पर राजनीति कर रही है और शांति के टापू मध्यप्रदेश का माहौल बिगाड़ने का कार्य कर रही है, जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
•मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और बहन-बेटियों के साथ गलत कार्य करने वालों को सबसे पहले फांसी पर चढ़ाने का अगर किसी राज्यो में सबसे पहले काम हुआ है तो वह मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने कानून बनाकर किया है।
•जीतू पटवारी जी यह कोई कांग्रेस की सरकार नहीं है, गलत कार्य करने वाला यहां बचने वाला नहीं है। लेकिन मध्य प्रदेश को बदनाम करने के लिए आप यही चीज रोज ढूंढते हैं और रोज यही सर्चिंग करते हैं इसे बिलकुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
•मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार है और यहां कानून अपना काम करता है, कानून अपना काम करेगा। कोई आपके कहने से कानून काम नहीं करेगा। प्रदेश में जैसे ही कहीं कोई घटना होती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई होती है।
•उज्जैन की घटना में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजने का काम किया है।
