कांग्रेस सोशल मीडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने पदभार ग्रहण किया

0
Spread the love

भोपाल, 05 सितम्बर, 2024

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की विशेष उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। श्री राठौर के साथ कांग्रेस सोशल मीडिया के नवनियुक्त स्टेट कॉर्डिनेटर सर्वश्री अभिनव बरोलिया, चंचलेश व्यास, असद खान और अपूर्व भारद्वाज ने भी पदभार ग्रहण किया।
श्री राठौर एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेसजनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, कांग्रेस पदाधिकारीगण सर्वश्री डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, भूपेन्द्र गुप्ता, रवि सक्सेना, अवनीश बुंदेला, आनंद जाट, जितेन्द्र पाल सिंह राजा, मिथुन अहिरवार, राहुल राठौर , तनय अग्रवाल, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481