MP में बीजेपी के 24 कैंडिडेट्स की प्रोफाइल:6 एलएलबी, 2 पीएचडी और एक एमबीए से लेकर 12वीं पास तक लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

0
Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार शाम को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 195 नामों वाली इस लिस्ट में मध्यप्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर भी कैंडिडेट घोषित कर दिए गए।

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने जिन 24 प्रत्याशियों को पहली सूची में चुनावी मैदान में उतारा है। उनमें से 6 कैंडिडेट एलएलबी, 2 पीएचडी और एक एमबीए है। पोस्ट ग्रेजुएट से लेकर 12वीं तक के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 24 प्रत्याशियों में 4 महिलाएं भी हैं।

जानिए बीजेपी प्रत्याशियों के प्रोफाइल, साथ ही ये भी पढ़िए कि इन्हें क्यों मिला टिकट।

यह खबर भी पढ़िए

विदिशा से शिवराज, गुना से सिंधिया को टिकट: BJP की पहली लिस्ट में MP के 24 नाम

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश की 24 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया गया है। 5 सीटों छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट और धार के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

भाजपा की पहली चुनावी लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री

भाजपा ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।
भाजपा ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा की पहली लिस्ट जारी की गई। इनमें 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेगें।

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, झारखंंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481