शहीदों की स्मृति में आयोजन युवा पीढ़ी को प्रेरणा हेतु ज़रूरी: प्रमुख सचिव विधान सभा

0
Spread the love

आजादी के अमृत काल में शहीद सैनानियों के सम्मान में स्वाधीनता आंदोलन का बुन्देलखण्ड के जलियांवाला गोलीकाण्ड स्मारक स्थल सिंहपुर जिला छतरपुर से श्री अवधेश प्रताप सिंह प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा बागेश्वरधाम में शहीदों की स्मृति में आयोजित होने वाले महा यज्ञ के लिए कलश यात्रा का शुभारम्भ किया गया।श्री सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, अगर पूजे न गए शहीद तो ये पंथ कौन अपनायेगा.. इसलिए पूर्वज शहीदों की स्मृति में ऐसे आयोजन सतत होना चाहिए जिससे समाज और युवा पीढ़ी को आज़ादी के लिए बलिदान देने वालों की जानकारी व प्रेरणा मिले।

चरण पादुका स्मारक से कलश यात्रा वाहनों के साथ राजनगर खजुराहो बमीठा गंज होकर बागेश्वर धाम पहुँची वहाँ प्रमुख सचिव के साथ श्री सोनी, गांगेले व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कलश शहीद सैनिकों की स्मृति में विशाल महायज्ञ हेतु महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी *बागेश्वर धाम एवं श्री बाल योगेश्वर महाराज को सौंपे गये। इस अवसर पर श्री ए.पी. सिंह, प्रमुख सचिव का महाराज व गायक मीका सिंह द्वारा सम्मान किया गया । छत्तरपुर ज़िले के प्रवास के समय श्री सिंह द्वारा नौगाँव में स्व. राजनारायण अग्निहोत्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
#awadheshsingh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *