श्री राहुल गांधी की 2 मार्च को मुरैना से प्रारंभ होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

0
Spread the love

रोड शो के साथ कई सभाओं को भी संबोधित करेंगे श्री गांधी
————-

अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांघी द्वारा जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) सीमा से दोपहर 1.30 बजे मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी ।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री के.के. मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 2 मार्च को दोपहर 1.30 बजे मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री योगेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी ध्वज को सलामी देकर उत्तरप्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को ध्वज सौंपाने का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे जे.बी. ढाबा, पिपरई (देवपुरी ढाबा) में किया जायेगा। न्याय यात्रा के 2 मार्च के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी शिव भाटिया, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह हैं।

श्री मिश्रा ने बताया कि श्री यात्रा दोपहर 2.30 बजे अंडर ब्रिज के पास मुरैना में रोड शो होगा,जहां श्री गांधी का भव्य स्वागत भी किया जायेगा। तत्पश्चात शाम 5 बजे ग्वालियर शहर में यात्रा का स्वागत और ग्वालियर में ही चार शहर नाका से जीरा चौक तक रोड शो होगा, तत्पश्चात श्री राहुल गांधी का संबोधन होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम गोल्डन लोटस गार्डन में होगा।

श्री मिश्रा ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से सेवादल के अध्यक्ष, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा समन्वय समीतियां, सभी पार्षदगण, पंचायत प्रतिनिधियों आदि सहित अन्य प्रतिनिधिगण भी यात्रा से जुड़ेंगे।
——–

आदरणीय पत्रकार बंधुओं से भी सादर आग्रह

राहुल गांधी जी की आगामी समूची 5 दिवसीय यात्रा के दौरान कवरेज़ और प्रतिदिन दोपहर 1.00 बजे होने वाली पत्रकार वार्ताओं में (जिसके स्थान की सूचनाएँ आपको निरंतर मिलती रहेगी) में प्रवेश के लिए आपके संस्थान और अधिमान्यता कार्ड से ही प्रवेश होता रहेगा ,किसी अन्य प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं है।यदि कोई समस्या उत्पन्न हो तो आप मुझसे ( के.के.मिश्रा 94250 65151 – 89896 60400)पर संपर्क करने का कष्ट कीजिएगा।

*श्रीमान संपादक महोदय,मीडिया विभाग
ससम्मान प्रकाशनार्थ, मप्र कांग्रेस कमेटी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481