विधायक अरुण भीमावद के छोटे भाई के निधन पर अर्पित की पुष्पांजलि……

मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे शाजापुर विधायक के निवास
______
विधायक अरुण भीमावद के छोटे भाई के निधन पर अर्पित की पुष्पांजलि……
_______
भोपाल।मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला गुरुवार को शाजापुर पहुंचे। शाजापुर के विधायक अरुण भीमावद के छोटे भाई दीपक भीमावद के आकस्मिक निधन पर मंत्री राकेश शुक्ला विधायक निवास पहुंचे और उन्होंने दीपक भीमावद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा एवं ददरौआ सरकार से मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने के साथ शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
