*प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 25 को ग्वालियर, खजुराहो प्रवास पर*

0
Spread the love

भोपाल, 24/02/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 25 फरवरी को केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ ग्वालियर, खजुराहो एवं भोपाल में आयोजित समस्त कार्यक्रमों में साथ रहेंगे।

श्री विष्णुदत्त शर्मा दोपहर 12.05 बजे केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचने पर अगवानी एवं स्वागत करेंगे। तत्पश्चात श्री अमित शाह जी के साथ दोपहर 12.20 बजे होटल आदित्याज में आयोजित ग्वालियर व चंबल क्लस्टर की प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1.35 बजे ग्वालियर से चलकर दोपहर 2.25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचेंगे। दोपहर 2.40 बजे खजुराहो के मेला ग्राउंड में आयोजित लोकसभा बूथ समिति सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री शर्मा दोपहर 3.55 बजे खजुराहो से चलकर शाम 5 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगें। शाम 5.15 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित वृहद प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

(आशीष अग्रवाल)

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481