सांस्कृतिक स्वतंत्रता का जयघोष है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : सोमवार, मई 11, 2026, 11:44 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सदियों के संघर्ष के बाद प्राप्त सांस्कृतिक स्वतंत्रता का जयघोष है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात की पुण्यधरा पर प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान भगवान श्री सोमनाथ जी के भव्य मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिवभक्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से मंगलकामनाएं देते हुए यह विचार व्यक्त किए।
