सुखवाड़ा सेवाश्रम द्वारा बच्चों को बांटे गये टाफी और बेलून

*जरुरतमंदों को जन सहयोग से बांटे गये कपड़े*
*सुखवाड़ा सेवाश्रम द्वारा बच्चों को बांटे गये टाफी और बेलून*
*चित्रांशु नामदेव, सिद्धार्थ सिंह (एमटेक) मृत्यंजय योग केन्द्र भोपाल के साधकों द्वारा प्रदत्त कपड़ों का किया गया वितरण*
भोपाल। शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को रायसेन रोड स्थित ईंट भट्टों के महिला पुरुष मजदूरों और उनके बच्चों को जन सहयोग से प्रदत्त कपड़े, जूते चप्पल, साड़ी, शूट आदि चित्रांशु नामदेव और सिद्धार्थ सिंह (एमटेक) की उपस्थिति में बांटे गये। पूर्व में आप दोनों सुखवाड़ा सेवाश्रम पहुंचे जहां गन्ने के ताजा रस द्वारा आपका स्वागत किया गया और स्मृति स्वरूप बेर और गन्ने की गडेरियां भेंट की गई।
ज्ञात हो, सुखवाड़ा सेवाश्रम को जन सहयोग और योग साधकों द्वारा बड़ी संख्या में कपड़े, जूते-चप्पल आदि दान किये गए थे । चित्रांशु नामदेव और सिद्धार्थ सिंह द्वारा स्वयं भी कपड़े, जूते चप्पल वगैरह वितरण हेतु लाए गये थे।
इस अवसर पर सुखवाड़ा सेवाश्रम द्वारा बच्चों को टाफी और बेलून वितरित किये गए।
(चित्र उसी अवसर के)
*सुखवाड़ा सेवाश्रम भोपाल* 9425392656
