CAT 2025 का रिजल्ट आउट

0
Spread the love

देश की प्रतिष्ठित मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाओं में शामिल कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का रिजल्ट आ गया है। इसमें भोपाल के आकाशदीप गोयल ने 99.67 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।

आईआईएम कोझिकोड द्वारा आयोजित इस परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर देखे जा सकते हैं।

CAT 2025 में 2.58 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का आयोजन भारत के 170 शहरों में 339 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। CAT को देश की सबसे कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में गिना जाता है, क्योंकि इसके जरिए IIMs समेत कई प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में MBA और PGDM जैसे कोर्सेज में प्रवेश मिलता है।

भोपाल के आकाशदीप गोयल ने 99.67 पर्सेंटाइल हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।
भोपाल के आकाशदीप गोयल ने 99.67 पर्सेंटाइल हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।

घर पर रहकर की एग्जाम की तैयारी भोपाल के आकाशदीप ने ट्रिपल आईटी ग्वालियर से बीटेक की डिग्री हासिल की है। उनकी मां गांधी मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग की HOD डॉ. मंजूषा गोयल हैं।

डॉ. गोयल ने बताया कि आकाशदीप ने एग्जाम की पूरी तैयारी घर पर रहते हुए की। वे हमेशा से कोचिंग से ज्यादा सेल्फ स्टडी पर भरोसा रखते हैं। हालांकि, IIMs की ओर से आधिकारिक टॉपर लिस्ट अभी तैयार की जा रही है, लेकिन इतना तय है कि आकाशदीप का स्कोर उन्हें देश के टॉप IIMs में इंटरव्यू कॉल दिलाने के लिए पर्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481