कमलनाथ को अचानक सिंधिया की याद आई

0
Spread the love

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा।

फिर सुर्खियों में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी की बात पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी की बात एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अभिनेता राजपाल यादव ने उन्हें लेकर कहा कि अब शादी कर लें मेरे भाई। उनकी ये बात सुनकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की माता जी और अन्य लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।

राजपाल यादव बुधवार को बागेश्वर धाम पहुंचे थे। वे पंडित धीरेंद्र शास्त्री की जन्मस्थली भी गए। वहां दीवार पर एक तस्वीर लगी थी। जिसमें उनकी माता जी पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कान पकड़े नजर आ रही है। तस्वीर पर लिखा है- अब जल्दी से शादी कर लें मेरे लाल।

इस तस्वीर को देखकर राजपाल यादव ने कहा कि ये जो लाइन किसी ने लिखी ‘अब जल्दी से शादी कर लें मेरे लाल’, मैं माता जी से कम्प्लीट सहमत हूं। मैं माता जी का पुरजोर समर्थन करता हूं। राजपाल यादव ने तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर कहा- अब शादी कर लें मेरे भाई।

राजपाल यादव पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भी मिले। धीरेंद्र शास्त्री ने राजपाल यादव को गले लगाकर उनका स्वागत किया।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की जन्मस्थली पर लगी इस तस्वीर को देखकर राजपाल यादव ने कहा- अब तो शादी कर लें मेरे भाई।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की जन्मस्थली पर लगी इस तस्वीर को देखकर राजपाल यादव ने कहा- अब तो शादी कर लें मेरे भाई।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिग्गज नेताओं में चर्चा पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ को अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया की याद आ गई। कमलनाथ विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे थे। वहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे।

इस दौरान कमलनाथ ने अचानक नरेंद्र सिंह तोमर से कहा- आपके सिंधिया के क्या हाल हैं। इस पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- अच्छे हैं, स्वस्थ्य हैं और प्रसन्न हैं। तभी वहां बैठे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोल पड़े। उन्होंने कमलनाथ से कहा- आपके सिंधिया जी अब हमारे हैं।

एमपी की राजनीति के इन दिग्गज नेताओं के बीच हुए संवाद का ये वीडियो सामने आने के बाद लोग अब चटकारे ले रहे हैं। इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने सवाल किया कि आखिर कमलनाथ को सिंधिया की याद क्यों आ रही है। जबकि सिंधिया ने तो उनकी सरकार गिरा दी थी।

कुछ लोग कह रहे हैं कि कमलनाथ ने भी पूछा उनसे, जिनकी चंबल में सिंधिया से सियासी अदावत जग जाहिर है।

कमलनाथ जब विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिले तो उनसे पूछ लिया कि आपके सिंधिया के क्या हाल हैं।
कमलनाथ जब विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिले तो उनसे पूछ लिया कि आपके सिंधिया के क्या हाल हैं।

जूनियर जयवर्धन और नकुलनाथ से मिले जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पिछले दिनों बैतूल के भैंसदेही पहुंचे थे। यहां का उनका एक रोचक वीडियो सामने आया है। जीतू पटवारी की यहां जयवर्धन सिंह और नकुल नाथ से मुलाकात हो गई।

जीतू पटवारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर के बेटे से मिले थे। जब पटवारी ने नाम पूछा तो उसने जयवर्धन सिंह बताया। इस पर जीतू पटवारी ने जयवर्धन सिंह को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि मैं तो एक ही जयवर्धन को जानता हूं, जो मेरा दोस्त हैं, साथी हैं। अब एक और जयवर्धन आ गया है।

इस पर जयवर्धन सिंह ने बच्चे से पूछा कैसे हो। फिर कहा कि हम दोनों जयवर्धन जीतू पटवारी जी के चेले हैं। इस पर जीतू पटवारी नहीं नहीं करते बात को टालते नजर आए।

वहीं आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम के छोटे भाई लक्ष्मण टेकाम के बेटे नकुल से भी जीतू पटवारी मिले। जब पटवारी ने बच्चे से नाम पूछा तो उसने नकुल बताया। इस पर पटवारी ने नकुल नाथ को भी फोन लगा दिया और बच्चे से बात करा दी।

हालांकि चर्चा तो इस बात की है कि आखिर जयवर्धन सिंह ने खुद को पटवारी का चेला क्यों कहा। बता दें कि जयवर्धन पहले भी जीतू पटवारी को राजा और खुद को गरीब बता चुके हैं।

जीतू पटवारी ने जयवर्धन और नकुल नाम के बच्चों से जयवर्धन सिंह और नकुल नाथ की बात कराई। पटवारी की इन बच्चों से भैंसदेही में मुलाकात हुई थी।
जीतू पटवारी ने जयवर्धन और नकुल नाम के बच्चों से जयवर्धन सिंह और नकुल नाथ की बात कराई। पटवारी की इन बच्चों से भैंसदेही में मुलाकात हुई थी।

नकुल नाथ की सभा के पोस्टर में जीतू पटवारी नहीं छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद नकुल नाथ ने किसान बचाओ आंदोलन में भाग लिया। इस दौरान उनकी सभा के मंच पर लगा पोस्टर कांग्रेस की एकजुटता के दावों की धज्जियां उड़ाते नजर आया।

दरअसल, इस पोस्टर पर न तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीर थी और नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की। यहां तक की राहुल गांधी की तस्वीर भी नहीं थी। एक तरफ कमलनाथ और दूसरी और नकुल नाथ की तस्वीर लगी थी।

अब राजनीति को जानने और इसमें रुचि लेने वाले लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि छिंदवाड़ा में तो कमलनाथ कांग्रेस ही चलती है। वहीं कोई कह रहा है कि सदियों से कांग्रेस का गढ़ रहा छिंदवाड़ा हाथ से निकल गया, लेकिन कांग्रेसी नेता इससे कोई सबक लेने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481