पुलिस थाना अशोका गार्डन ने हत्या के प्रयास के आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

0
Spread the love

// अशोका गार्डन //

 पुलिस थाना अशोका गार्डन ने हत्या के प्रयास के आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार ।

 02 दिसम्बर 2025 के शाम को अशोका गार्डन के अशोक विहार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई थी घटना ।

 लगभग एक दर्जन आरोपियों द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत दिया था घटना को अंजाम ।

 आरोपीगण से धारदार हथियार बरामद ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक- 02.12.25 को लगभग शाम 07 बजे करीब एक दर्ज आरोपियों द्वारा फरियादी कार्तिक यादव पिता अर्जुन सिंह यादव उम्र 19 साल निवासी म.न. 334 अशोक विहार नगर निगम कालोनी थाना अशोका गार्डन भोपाल के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले में रहने वाला सरफराज एवं उसका साथी द्वारा फरियादी को गन्दी-गन्दी गालियां दी बीच-बचाव फरियादी की मां व दुकान संचालक द्वार किया गया । करीब 15 मिनिट बाद आरोपी सरफराज अपनी पिता, मां, बहिन के साथ अन्य चार-पांच लोगों के साथ फरियादी के घर पर धारदार छुरी, तलवार, लाठी डंडे लेकर आये और जबरजस्ती मकान के अंदर घुसकर गन्दी-गन्दी गालियां देकर फरियादी व उसके भाई अनुज को जान से मारने के उद्देश्य से धारदार छुरी, तलवार से हमला किया । फरियादी को सिर में, दाहिने कान में, वाये कन्धे पर एवं भाई अनुज को पेट में, छाती पर व हाथ में गंभीर चोट आई । आरोपीगण द्वारा शाजिस के अंतर्गत घटना को अंजाम दिया गया । फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा 296,115(2),118(1),331(6),109(1),191(3),190 बीएनएस का पंजीवद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी के द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन 1 श्री अखिल पटेल, एडिश्नल डीसीपी जोन 1 श्रीमती नीतू ठाकुर, व एसीपी हबीबगंज श्री उमेश कुमार तिवारी द्वारा थाना प्रभारी अशोका गार्डन, अनुराग लाल के नेतृत्व में पुलिस थाना अशोका गार्डन एवं अपराध शाखा की संयुक्त टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये ।

कार्यवाही का विवरण- घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा एवं लगाए गये विश्वनीय मुखविरों की सूचना के आधार पर घटना में शामिल आरोपीगण को अलग-अलग स्थानों से विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपीगण से पृथक-पृथक पूछताछ पर घटना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कराए है । आरोपीगण से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है । पूछताछ उपरांत घटना के संबंध में ओर अधिक तथ्य सामने आने की संभावना है ।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरणः-
1. सलीम खान पिता गुलाब खान उम्र 47 साल निवासी म.न. 266 अशोक बिहार कालोनी अशोका गार्डन
2. शबनम खान पति सलीम खान उम्र 34 साल निवासी म.न.266 अशोक बिहार कालोनी अशोका गार्डन भोपाल
3. नायब खान पिता सलीम खान उम्र 21 साल निवासी म.न.266 अशोक बिहार कालोनी अशोका गार्डन भोपाल
4. सरफराज खान पिता सलीम खान उम्र 18 साल निवासी म.न. 266 अशोक विहार नगर निगम कांलोनी अशोका गार्डन
5. अफताफ खान पिता सरफराज खान उम्र 20 साल निवासी म.न. 05 अशोक विहार कांलोनी अशोका गार्डन भोपाल
6. बिधि का उलंघन करने बाला बालक निवासी अशोक विहार कालोनी अशोका गार्डन भोपाल
7. बिधि का उलंघन करने बाला बालक निवासी बागफरहत आफजा ऐशबाग भोपाल
8. बिधि का उलंघन करने बाला बालक निवासी सोनिया कालोनी ऐशबाग भोपाल
9. बिधि का उलंघन करने बाला बालक निवासी बागफरत आफजा ऐशबाग भोपाल

सराहनीय भूमिका- उपरोक्त कार्यवाही में थाना अशोका गार्डन एवं अपराध शाखा की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481