वीडी शर्मा के बुंदेलखंड में नलजल योजना बेईमानी साबित हुई ….?
दूषित पानी पीने से 1 बच्चे की मौत कई बीमार …?
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव तहसील के ग्राम नगारा गांव में दूषित पानी पीने से एक बच्चे की हुई मौत 3 दर्जन बच्चे बीमार जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी। सूचना के बाद एसडीओपी व नायब तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि बच्चों ने खाना खाने के बाद कुए का पानी पिया था जिसके बाद उन्हें उल्टी की शिकायत शुरू हो गई इसके बाद आनन फानन में उन्हें टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाया गया जहां तीनों ही बच्चों को भर्ती किया गया एक बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे झांसी रेफर किया गया रास्ते में ही मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती हैं जिन्हेंउपचार दिया जा रहा है। प्रशासन की टीम गांव पहुंची जांच में जुटी।
