किसानों ने किया पथराव, खिड़की-दरवाजे तोड़े

0
Spread the love

अशोकनगर में खाद का टोकन लेने के लिए लाइन में खड़ा किसान बेहोश होकर गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इससे गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी। गेट और खिड़कियों पर पत्थर फेंके। लातें मारीं।

हंगामे के दौरान एक और किसान बेहोश हो गया। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान टोकन का बंडल छीनने की कोशिश भी की गई। घटना सोमवार को पुरानी कृषि उपज मंडी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने संभाली स्थिति हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान, तहसीलदार भारतेंदु यादव, नायब तहसीलदार शंभू मीना और कृषि उपसंचालक अमित सिंह भदौरिया भी आए। किसानों से बात की। समझाइश के बाद हंगामा शांत किया जा सका।

बाद में पार्क के दोनों गेट से टोकन बांटने का काम दोबारा शुरू किया गया। किसानों को 24 नवंबर तक डीएपी खाद लेने के लिए टोकन दिए गए।

देखिए, हंगामे की 5 तस्वीरें

किसानों ने नारेबाजी के बाद दफ्तर पर पत्थर फेंके।
किसानों ने नारेबाजी के बाद दफ्तर पर पत्थर फेंके।
किसानों के हंगामे के दौरान एक और किसान बेहोश हो गया।
किसानों के हंगामे के दौरान एक और किसान बेहोश हो गया।
बेहोश किसान को पुलिस के जवानों ने कंधों पर उठाकर गाड़ी तक पहुंचाया।
बेहोश किसान को पुलिस के जवानों ने कंधों पर उठाकर गाड़ी तक पहुंचाया।
गुस्साए किसानों ने पत्थर मारकर खिड़कियों के कांच फोड़ दिए।
गुस्साए किसानों ने पत्थर मारकर खिड़कियों के कांच फोड़ दिए।
किसानों ने लातें मार-मारकर दफ्तर का गेट भी तोड़ दिया।
किसानों ने लातें मार-मारकर दफ्तर का गेट भी तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481