माखनलाल यूनिवर्सिटी में तीसरी मंजिल से गिरा स्टूडेंट
भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह एक छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि उसका पैर फिसल गया था। हादसे के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।
स्टाफ ने उसे फौरन गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र दिव्यांश को सिर, सीने और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे छात्र और स्टाफ दिव्यांश चौकसे मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के पहले सेमेस्टर का छात्र है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे क्लास से ब्रेक लेकर वह बालकनी की ओर गया था। गिरने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद स्टूडेंट्स और स्टाफ मौके पर पहुंचे।
‘NCERT ज्ञान’ नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट दिव्यांश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। ‘NCERT ज्ञान’ नाम से इंस्टाग्राम पर उसका अकाउंट है। इसमें पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने कहा कि छात्र का पैर फिसलने से हादसा हो सकता है। वहीं, साथी छात्रों का कहना है कि यह हादसा दुर्घटनावश हुआ है। आत्महत्या जैसी कोई बात नहीं है।
