प्रभुश्री की लेखनी से

0
Spread the love

श्रीसद्गुरु आशीषवचनम्
— “प्रभुश्री की लेखनी से” —
30 अक्टूबर, 2025 (गुरूवार)

अशब्दमस्पर्शमरूपमव्ययं तथाऽरसं नित्यमगन्धवच्च यत्।
अनाद्यनन्तं महतः परं ध्रुवं निचाय्य तन्मृत्युमुखात् प्रमुच्यते।।१५।।
“कठोपनिषद् – प्रथम अध्याय, तृतीयवल्ली”

यह मंत्र ब्रह्म के निर्गुण, निराकार और अव्यय स्वरूप का वर्णन करता है। उपनिषद् कहता है – वह परम तत्व अशब्द, अस्पर्श, अरूप, अरसं, अगन्ध, नित्य, अनादि-अनन्त और ध्रुव है; अर्थात् वह इन्द्रियगम्य नहीं, परिवर्तनशील नहीं और कालातीत है। जो साधक इस तत्व को निचाय्य अर्थात् प्रत्यक्ष अनुभूति द्वारा जान लेता है, वह मृत्यु के भय और बन्धन से मुक्त हो जाता है।

भगवद्पादाचार्य आदि शंकराचार्य जी इस मंत्र में कहते हैं कि यहाँ ब्रह्म को निषेधात्मक लक्षणों से परिभाषित किया गया है, ताकि साधक समझे कि यह इन्द्रिय, मन और बुद्धि की सीमा से परे है। “अशब्द” अर्थात् जो वाणी से व्यक्त नहीं; “अस्पर्श” जो स्पर्श से ग्रहण नहीं; “अरूप” जो रूप से रहित है। इन सब निषेधों का अर्थ है – ब्रह्म कोई वस्तु नहीं, वह साक्षी चैतन्य है, जो सबका आधार है पर स्वयं किसी से सीमित नहीं।

आदि शंकराचार्य कहते हैं कि ब्रह्म अनादि (बिना प्रारम्भ के) और अनन्त (बिना अन्त के) है। वह “महतः परम्” है, अर्थात् सृष्टि, प्रकृति और कारण से भी परे। जो ज्ञानी इस सत्य का आत्मानुभव कर लेता है, वह “मृत्युमुखात् प्रमुच्यते” जन्म-मरण के चक्र से सदैव मुक्त हो जाता है।

यह मंत्र सिखाता है कि ब्रह्म कोई दृश्य वस्तु नहीं, बल्कि स्वयं वह चेतना है जो सब कुछ प्रकाशित करती है। उस तक पहुँचने के लिए इन्द्रिय और मन को शान्त करना आवश्यक है। जब साधक स्थूल अनुभवों से ऊपर उठकर उस निर्गुण, निर्विकारी सत्ता में लीन होता है, तभी उसे अमरत्व का बोध होता है। अतः ब्रह्म न रूप है, न नाम, न गन्ध; वह शुद्ध, चैतन्यमय, अनन्त सत्ता है। जिसे यह जान लिया, वह मृत्यु और भय दोनों से सदा के लिए मुक्त हो गया।

This verse reveals the formless, immutable, and eternal nature of Brahman. The Upaniṣad declares that the Supreme Reality is soundless (aśabda), touchless (asparśa), formless (arūpa), taste-less (arasa), odorless (agandha) everlasting, beginningless, endless, and beyond even the cosmic intelligence (mahat). He who realizes this Truth through direct insight (nicāyya) becomes free from the grip of death itself.

Ādi Śhaṅkarācārya explains that the Upaniṣad here defines Brahman through negation (neti-neti) by denying all sensory and mental attributes.
“Soundless,” “touchless,” and “formless” do not imply absence but transcendence Brahman is not an object of perception, but the witness-consciousness that illumines all perception. He writes that Brahman is anādi (without beginning), ananta (without end), and dhruva (unchanging and eternal). Being beyond the mahat, the universal cause, It is uncaused, infinite, and self-existent. One who realizes this – by discriminating the Self from the non-self-mokṣa, complete liberation from the cycle of birth and death.

This mantra proclaims that Brahman is not an object in the world but the substratum of all experience. It cannot be grasped by speech, senses, or thought it can only be realized as one’s own Self, pure awareness.

When the seeker turns inward and abides in that formless, motionless Consciousness, all fear and mortality vanish.

Thus, Brahman is beyond sound, touch, and form immutable, infinite, self-luminous. He who realizes That transcends death and becomes immortal.

#AvdheshanandG_Quotes
#कठोपनिषद् #अद्वैत_वेदान्त
#AdvaitVedanta #स्वाध्याय
#PrabhuShriKiLekhni
#स्वामी_अवधेशानन्द_गिरि

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481