थाना खजूरी सड़क पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर हत्या के मामले का खुलासा कर 01 आरोपी को किया

0
Spread the love

 

// थाना खजूरी सड़क //

*थाना खजूरी सड़क पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर हत्या के मामले का खुलासा कर 01 आरोपी को किया गिरफ्तार*

*घटना का विवरण-*
थाना खजूरी सडक जिला भोपाल में दिनांक 16/05/2024 को फरियादी राजकुमार पिता गागनदास छुगानी उम्र 42 साल निवासी शिवाजी वार्ड गांधीनगर भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मैं उक्त लिखाये पते पर रहता हूँ तथा आटो चलाता हूँ दिनांक 16/05/2024 की बात है मै बैरागढ रेल्वे स्टेशन के बाहर चाय की होटल के सामने फरजाना किन्नर तथा विनोद बुलानी आपस मे बातचीत कर रहे थे मै दोनो को पूर्व से जानता हूँ फरजाना उज्जैन से भोपाल के बीच ट्रेनो मे चलती है तथा यात्रियो से नजराना/पैसे लेती है तथा विनोद ट्रेन मे ही चना मुँगफली बेचता है विनोद ने कहा कि हम दोनो को खजूरी तक ले चलो घूम कर वापस आ जायेंगे। आना जाना 300 रूपये मे तय हुआ था बैरागढ़ रेल्वे स्टेशन से हम तीनो लोग मेरे आँटो से निकले और मै आटो चलाने लगा और वह दोनो आटो मे ही बीयर पीने लगे एवं आपस मे मस्ती कर रहे थे और हम लोग 11 मील पर आये वहाँ पर ढाबे बन्द थे तो फरजाना किन्नर ने कहा कि भौरी रेल्वे ब्रिज के नीचे की तरफ ले चलो तो मै आटो ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास लेकर गया तो फरजाना बोली कि तुम आटो लेकर यही रूको हम दोनो अभी 10 मिनट मे आते है फिर ये दोनो लगभग आधे घण्टे तक नही आये फिर इतने मे रेल की पटरी की तरफ से फरजाना किन्नर मेरे पास आई तो मैने पूछा कि विनोद कहा है तो फरजाना किन्नर ने कहा कि मैने उसे मार डाला है फिर मैने कहा कि बताओ विनोद कहा पर है थोड़ा आगे चलकर देखा तो रेलवे ब्रिज की दीवार के पास विनोद घायल पड़ा हुआ था मैने फरजाना किन्नर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने मुझे को नोच दिया तथा हाथ पर दाँत से काटते हुये अपने पास से ब्लेड निकाली तो मैने उसे डर कर छोड़ दिया उसके बाद फिर मैने पास जाकर देखा तो विनोद के सिर पर पत्थर की चोट होकर सिर पर पत्थर पड़ा हुआ था विनोद बेहोश पड़ा था मैने और पास जाकर देखा तो उसकी साँस चल रही थी तथा सिर से बेपनाह खून बह रहा था फिर अपने आँटो से थाना खजूरी सड़क आया एवं उक्त घटना की सूचना दी पुलिस ने विनोद को एम्बुलेन्स से इलाज के लिये अस्पताल भिजवा दिया है। फरजाना किन्नर ने विनोद को बीयर पिलाकर भौरी रेल्वे ब्रिज के नीचे ले गया और जान से मारने की नियत से उसके सिर पर पत्थर पटक दिया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 342/2024 धारा 323,324,307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने ईलाज दिनांक 17/05/24 को घायल विनोद की हमीदिया अस्पताल भोपाल में मृत्यु हो गई जिससे प्रकरण में धारा 302 भादवि का इजाफा किया गया।

घटना की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु दिए गए दिशा निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन 4 श्री सुंदर सिंह कनेश, अति0 पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़ श्री अनिल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एवं थाना खजूरी सड़क भोपाल पुलिस द्वारा हत्या के मामले का खुलासा किया एवं आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में 03 पृथक पृथक टीमो का गठन किया गया टीम नंबर 01 मे एएसआई महेन्द्र सिंह, आर 3373 वरूण त्रिपाठी, आर 161 जितेन्द्र सूपे, आर 1869 गोविंदा धुर्वे, मआर 4404 राशिका यादव को सीहोर रेलवे स्टेशन रवाना किया गया।

टीम नंबर 02 में एसएचओ नीरज वर्मा, एएसआई बाबूलाल वर्मा, प्रआर 855 संजीव झा, मप्रआर 1299 निर्मला यादव, प्रआर 2747 ओमप्रकाश, आर गौतम मानकर, आर 509 विवेक नरवरिया, आरक्षक 3392 अनुराग शर्मा को फंदा रेलवे स्टेशन एवं थाना खजूरी सड़क व थाना बैरागढ़ से प्रआर 1456 इमरान, आर 3391 अर्जुन, आर 3398 दीपक , आर 537 तरूण, आर 798 श्रवण, आरक्षक 3519 वीरेन्द्र चौकसे, आर 1565 लखनदास, मआर 4429 किरण वर्मा को बैरागढ रेलवे स्टेशन में रवाना किया गया जो पहली टीम द्वारा सीहोर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ कर सर्च किया, दूसरी टीम द्वारा फंदा रेलवे स्टेशन में ट्रेन पर चढ़ कर सर्च किया एवं तीसरी टीम द्वारा बैरागढ स्टेशन पर सर्च किया गया उक्त तीनो टीमो द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर आरोपिया फरजाना किन्नर को स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर पकड़कर गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी थाना खजूरी सड़क भोपाल श्री नीरज वर्मा, सउनि बाबूलाल वर्मा, सउनि महेन्द्र सिंह, प्रआर 855 संजीव झा, मप्रआर 1299 निर्मला यादव, प्रआर 2747 ओमप्रकाश, आर 3373 वरूण त्रिपाठी, आर 161 जितेन्द्र सूपे, आर 1869 गोविंदा धुर्वे, मआर 4404 राशिका यादव आर गौतम मानकर, आर 509 विवेक नरवरिया, आरक्षक 3392 अनुराग शर्मा, आरक्षक 3519 वीरेन्द्र चौकसे, आर 1565 लखनदास, मआर 4429 किरण वर्मा, प्रआर 1456 इमरान, आर 3391 अर्जुन, आर 3398 दीपक , आर 537 तरूण, आर 798 श्रवण, एवं प्रआर 277 अभिषेक सिंह द्वारा तकनीकी कार्य कर तत्काल प्रभाव से संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481