भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल विधानसभा के ग्राम भड़स की बेटी एवं शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रतिभाशाली छात्रा सुश्री त्रिशा तावड़े के निवास पहुंचकर उन्हें दिल्ली में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से सम्मानित होने पर अभिनंदन किया।