मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आठ संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आठ संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार। 12 साल से फर्जी पहचान पर रह रहे थे भारत में। हरियाणा की पानीपत पुलिस के इनपुट पर ग्वालियर में बड़ी कार्रवाई। एक ही परिवार के आठ संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार किए गए। आरोपी पिछले 12 सालों से ग्वालियर में रह रहे थे।पुलिस को इनके पास से फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई जारी, पुलिस जांच में जुटी।
