पत्रकारिता की आड में मेडीकल संचालकों को ब्लैकमेल कर रुपए एंठने वालें तथाकथित पत्रकारों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही।

0
Spread the love

पत्रकारिता की आड में मेडीकल संचालकों को ब्लैकमेल कर रुपए एंठने वालें तथाकथित पत्रकारों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही।

 

थाना कोतवाली पर शिकायतकर्ता आवेदक पवन वर्मा, पिता प्रेमनारायण वर्मा, उम्र 26 साल, निवासी गंगा आश्रम सीहोर ने थाना उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि दिनांक 09/10/25 को दोपहर में 04 लोग( 02 महिला व दो पुरूष) उसके मण्डलोई मेडिकल स्टोर पर आए और महिलाओं द्वारा उससे एबोरशन किट मांगा गया जो उसके द्वारा डॉक्टर का पर्चा मांगते हुये उन्हे किट दे दिया, तो उन लोगो नें उसका विडिया बना लिया मैं और वह बोले की हम पत्रकार है और उससे गर्भपात की किट रखने और बेचने के नाम पर ड्रग इस्पेक्टर से कार्यवाही करने का दबाव बनाकर 30,000 रू. की मांग की व अपना मोबाईल नम्बर देकर बोले कि 10 मिनट के अन्दर हमे जवाब दो वर्ना हम आपकी न्यूज चलाएगे, उसने एशोसिएशन को सूचना दी तो पता चला कि इन लोगों ने अन्य मेडिकल स्टोर संचालको से भी न्यूज चलाकर कार्यवाही कराने का डर दिखाकर अनाधिकृत रूप से पैसो की माँग की व पैसे एंठ लिये है ।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अनावेदकगण अमित ठाकुर वन्दे भारत लाईव टीव्ही न्यूज, प्रकाश दुबे न्यू इण्डिया चैनल, संजना मीना सुहानी इण्डिया न्यूज एवं शिवानी यादव के विरूद्ध अपराध धारा 308(2), 308(3), 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया

 

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः* -मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सुनीता रावत व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम द्वारा आरोपीयों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य संकलित कर आरोपीयों को विधिवत् पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ की गई, जिनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया, जिनका विधिवत् मेमोरेंडम तैयार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । ।उक्त आरोपीयों के द्वारा जिले के अन्य स्थानों पर भी उक्त प्रकृति का कृत्य करने की सूचना मिली है, जिनके फरियादी मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाना प्रस्तावित है ।

 

**कार्यवाही में भूमिका* -निरीक्षक रविंद्र यादव, सउनि. हुल्लासचंद वर्मा,प्रआर.पंकज यादव,प्रआर. रामाबाबू वर्मा, आर.जितेन्द्र वर्मा, आर. दुर्गा महिला आरक्षक रिंकी हालदार,टीना चौधरी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481