उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पिछड़ावर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के उन्नयन का प्राकलन एवं प्रस्ताव भेजने के दिये निर्देश

0
Spread the love

 

भोपाल 23 सितम्बर 2025

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में संचालित 50 सीटर पिछड़ावर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास को 100 सीटर नया छात्रावास निर्माण करने हेतु प्राकलन तैयार कर प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़े वर्ग के छात्रों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए 50 सीटर छात्रावास को 100 सीटर कराया जायेगा तथा द्वितीय चरण में जमीन की तलाश कर 100 सीटर छात्रावास का भी निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जब तक नया छात्रावास नहीं बन जाता तब तक किराये के भवन में छात्रावास संचालित कराया जाय।

नवीन सर्किट हाउस रीवा में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रतहरा में पूर्व के निर्मित 50 सीटर छात्रावास की स्थित ठीक नहीं है इसकी मरम्मत की जगह उसी स्थान पर नवीन छात्रावास का निर्माण कराया जाना आवश्यक होगा। आयुक्त रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481