तीन दिनों में जनसंवेदना ने कराया आधा दर्जन लोगों का अंतिम संस्कार

0
Spread the love

बेटियां मां की अर्थी लेकर पहुंची छोला विश्राम घाट

भोपाल 6 मई 2024 जन संवेदना संस्था पिछले तीन दिनों में भोपाल महानगर में भदभदा विश्राम घाट एवं छोला विश्राम घाट पर आधा दर्जन लोगों के अंतिम संस्कार कफन दफन करवाये।

छोला विश्राम घाट पर गरीब मजदूर वस्ती चाँदवाड़ी से दो बहिने पड़ोसी की सहायता से अपनी मां मुन्नीबाई की अर्थी लेकर पहुंची जहां उनके पास दाह संस्कार के लिए पैसे नहीं थे किसी ने बताया की जन संवेदना ऐसे लोगों की व्यवस्था करता है। विश्राम घाट के सचिन  में माध्यम से जनसंवेदना में दाह संस्कार की व्यवस्था की |

इसी तरह उल्लेखनीय है कि बच्चियों के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है।

दूसरी और भगत सिंह ठाकुर उनके दो बेटे पिता की अर्थी लेकर पहुंचे जहां जनसंवेदना की मदद से दाह संस्कार की व्यवस्था की गई। मृतक छोला रोड विश्राम घाट झुग्गी  बस्ती में रहता था।

इसी प्रकार रुक्मिणी बाई मजदूर बस्ती छोला का अंतिम संस्कार भी छोला विश्राम घाट पर किया गया।

कोहेफिजा थाना अंतर्गत हमीदिया चिकित्सालय रैन बसेरा में तीन अज्ञात मृतकों को छोड़कर उनके परिजन चले गए हैं पुलिस में तीनों के पोस्टमार्टम के बाद जनसंवेदना की मदद से भदभदा  विश्राम घाट पर कफन दफन कराया।  भोपाल महानगर में ग्रामीण क्षेत्र से शहरों की तरफ पलायन बढ़ रहा है रोगी  रोजगार की तलाश में शहर में आते हैं  रैन बसेरा एवं फुट पाथ पर पड़े रहते है  अभाव के कारण मृत्यु के शिकार हो जाते है ।

राधेश्याम अग्रवाल

9826013975

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481