पीडिता का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी इन्दौर से गिरफ्तार

0
Spread the love

थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल

–  पीडिता का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी इन्दौर से गिरफ्तार

– गिरफ्तारी के डर से अलग-अलग जगहो पर लुक छिप रहा था आरोपी

-तकनीकी मदद से किया आरोपी को गिरफ्तार

-इन्दौर से बाहर भागने की फिराक मे था आरोपी

भोपाल शहर में महिला संबंधी अपराधो पर नियंत्रण रखने तथा पंजीबद्ध मामलो मे त्वरित कार्यवाही करने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को पालन में थाना प्रभारी थाना शाहजहांनाबाद उमेश पाल सिंह चौहान द्वारा टीम गठित कर मामले मे आरोपी राज शर्मा की इन्दौर से गिरफ्तारी कराई गई हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरणः – दिनांक 18.03.25 को फरियादिया ने आरोपी राज शर्मा निवासी जालौन उत्तर प्रदेश के विरूद्ध शारीरिक शोषण करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना टीलाजमालपुरा भोपाल मे अप.क्र. 121/25 धारा 69 बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था ।

पुलिस कार्यवाही का विवरण–वरिष्ट अधिकारियो के आदेश से मामले की अग्रिम विवेचना कार्यवाही हेतु डायरी थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल को प्राप्त हुई थी जिस पर थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल द्वारा उनि.शेषनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व वाली टीम गठित कर आरोपी राज शर्मा निवासी जालौन उत्तर प्रदेश की संभावित स्थानो पर तलाश पतारशी के सतत प्रयास जारी थे दिनांक 09.10.25 को आरोपी राज शर्मा की इन्दौर मे होकर बाहर भागने की फिराक मे होने संबंध मे पुष्टिप्रद जानकारी मिलने पर उनि.शेषनाथ सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ तत्काल इन्दौर पहुँचकर आरोपी राज शर्मा को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई बाद आरोपी राज शर्मा पिता श्याम बिहारी शर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम हैदलपुरा थाना माधवगढ जिला जालौन उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी कर भोपाल लाया गया बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत मे केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरणः- राज शर्मा पिता श्याम बिहारी शर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम हैदलपुरा थाना माधवगढ जिला जालौन उत्तर प्रदेश

भूमिका -वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान, उनि. शेषनाथ सिंह, प्र.आर.1336 मोहन सिंह , आर. 2095 अनिल पावक, आर.1995 दीपक सावरकर, आर.3241 देवललन पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है।
[8:50 pm, 11/8/2025] +917049106077: प्रेस विज्ञप्ति, भोपाल पुलिस कमिश्नरेट

भोपाल पुलिस ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली तिरंगा वाहन रैली-

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज दोपहर डीसीपी जोन 4 श्री जितेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में थाना गांधी नगर से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई, जो कि थाना गांधी नगर से प्रारम्भ होकर, थाना निशात पुरा के विभिन्न मार्गो, चौराहे से होते हुए थाना छोला क्षेत्र में समाप्त हुई l

उत्तर रैली में पुलिस उपायुक्त जोन 4 श्री जितेंद्र पवार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री मलकीत सिंह, एसीपी श्रीमती ऋचा जैन एवं निशातपुरा संभाग के सभी थाना प्रभारी नगर रक्षा समिति, पुलिस बल समेत करीब 100 लोग सम्मिलित हुएl

इसी क्रम में थाना प्रभारी कोलार एवं चुनाभट्टी थाना प्रभारी व स्टॉफ द्वारा थाना क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाली गई तथा इस दौरान जवानो ने देश भक्ति के नारे लगाये एवं जन सामान्य मे हर घर तिरंगा का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481