बिलखेरिया में पुलिस का फुल हाउस, जुआरियों की बत्ती गुल!

0
Spread the love

बिलखेरिया में पुलिस का फुल हाउस, जुआरियों की बत्ती गुल!
घोड़ा पछाड़ डैम के किनारे शाम ढलते ही पत्तों की गड्डियां खुलीं, नोटों के ढेर सज गए और किस्मत आज़माने वाले जुआरी अपने-अपने दांव लगाने लगे।
लेकिन इस बार खेल में नया पत्ता आया पुलिस का दबिश कार्ड

थाना बिलखेरिया पुलिस ने अचानक धावा बोलते हुए 5 गाड़ियां और 9 जुआरी रंगे हाथ पकड़ लिए। मौके से ₹44,000 नगद बरामद हुए, और बाकी के ख्वाब उसी डैम किनारे बहा दिए गए।

आंखोंदेखों के मुताबिक, पुलिस आते ही टेबल पलटी, पत्ते उड़ गए, और खिलाड़ी ऐसे बिखरे जैसे बरसात में सूखी पत्तियां।

सूत्र फुसफुसा रहे हैं—यह खेल लाखन गैंग का था, लेकिन पुलिस के पत्तों में कहीं न कहीं गोलमाल की झलक भी दिख रही है।
फिलहाल कार्रवाई जारी है… अगले राउंड में शायद ये खिलाड़ी सिर्फ हवालात टेबल पर बैठकर बाज़ी लगाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481